फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harassment of 2 minor child by man in chandigarh

शर्मनाक: दो नाबालिगों को बहलाकर ले गया और...

Mon, 20 Apr 2015 12:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Apr 2015 12:02 PM IST
विज्ञापन
sexual harassment of 2 minor child by man in chandigarh

गली में खेल रहे 2 बच्चों को बहलाकर छत पर ले जाकर उनके साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी की इस शर्मनाक करतूत का खुलासा तब हुआ, जब बच्चे की रोने की आवाज मकान मालिक ने सुनी।

विज्ञापन


मकान मालिक ने तुंरत नाबालिगों के परिजनों को सूचना दी और पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया। घटना चंडीगढ़ के सेक्टर 29 की है।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान रवि के रूप में हुई है, जबकि पीड़ित नाबालिगों में एक की एक की उम्र 13 साल व दूसरे की उम्र नौ साल बताई जा रही है।

गली में खेल रहे थे, बहलाकर ले गया

sexual harassment of 2 minor child by man in chandigarh

मिली जानकारी के अनुसार, रात को दोनों बच्चे बाहर खेल रहे थे। इसके बाद आरोपी ने उनको बहलाया और अपने घर की छत पर अंधेरे में ले गया। आरोपी दोनों बच्चों से कुकर्म करने लगा।

शिकायतकर्ता के अनुसार वह शनिवार की रात कमरे में बैठा था। कि अचानक किसी बच्चे के रोने की आवाज आई। उसने कमरे से निकलकर आसपास देखा तो कहीं पर कोई नहीं मिला। इसके बाद वह वापस कमरे आ गया। कुछ समय बाद दोबारा बच्चे के रोने की आवाज आने लगी।

इस बार वह आवाज छत की तरफ से आ रही थी। उसने जाकर देखा तो पड़ोस की छत पर एक व्यक्ति दो बच्चों से कुकर्म कर रहा था। आरोपी ने इसकी जानकारी बच्चों के परिजन व पुलिस को दी। साथ ही इंडस्ट्रियल थाना में शिकायत दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed