फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sexual harassment allegation on assembly election congress candidate madal lal, lady joined aap

कांग्रेस प्रत्याशी पर शारीरिक शोषण का आरोप लगा महिला नेता 'आप' में शामिल

Fri, 23 Dec 2016 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब) Updated Fri, 23 Dec 2016 09:53 AM IST
विज्ञापन
sexual harassment allegation on assembly election congress candidate madal lal, lady joined aap
रोती हुई लड़की
चुनाव टिकट दिलाने का झांसा देकर शादी के नाम पर आबरू लूटता रहा कांग्रेस प्रत्याशी। ये गंभीर आरोप लगाते हुए महिला नेता आप में शामिल हो गई।
विज्ञापन


मामला पंजाब के पटियाला का है। आरोप पंजाब कांग्रेस की सचिव बलविंदर कौर नरड़ू ने लगाए हैं। वीरवार को आम आदमी पार्टी में शामिल होने के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि जलालपुर ने विवाह का झांसा देकर 12 साल तक उनका शोषण किया लेकिन बाद में अपनी बात से मुकर गए।

इस बात से उन्होंने कैप्टन अमरिंदर सिंह के निजी सचिव कैप्टन संदीप को भी अवगत करवाया और परनीत कौर को भी मिलना चाहा लेकिन कोई हल न निकला। वहीं मदन लाल जलालपुर ने नरडू़ की ओर से लगाए आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह सब आप की ओर से किया गया चुनावी स्टंट है क्योंकि वह जानते हैं कि घन्नौर में वह किसी भी कीमत पर जीत नहीं सकेंगे। वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बलविंदर कौर उनकी दुश्मन है। वह नहीं चाहती थी कि उन्हें घन्नौर से कांग्रेस की टिकट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ में कोठी दिलाने का वादा भी किया

sexual harassment allegation on assembly election congress candidate madal lal, lady joined aap
रोती हुई लड़की
पार्टी में बलविंदर का स्वागत करते हुए वड़ैच ने कहा कि वह कांग्रेस में एक मेहनती वर्कर के तौर पर काम कर रही थीं लेकिन कांग्रेस के पुराने वर्करों को नीति के अधीन दरकिनार कर दिया गया।

इसी कारण ही उन्होंने यह फैसला लिया। इस दौरान घन्नौर से आप उम्मीदवार अनु रंधावा भी मौजूद थे। घन्नौर से संबंधित बलविंदर कौर टकसाली कांग्रेसी परिवार के साथ संबंध रखती हैं। उनके दादा दिवंगत उजागर सिंह पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के करीबियों में से रहे हैं।

बलविंदर ने 1993 में कांग्रेस ज्वाइन की और उसके बाद वह पंजाब यूथ कांग्रेस की उप प्रधान बनीं। 1994 में वह जिला परिषद का चुनाव जीतकर उप प्रधान बनीं। 2009 में कांग्रेस पार्टी ने उनको पटियाला जिला महिला कांग्रेस का प्रधान नियुक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed