फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket busted in sociaty flat zirakpur

फ्लैट में देह का 'धंधा' कर रही 5 युवतियां धरीं

Wed, 22 Oct 2014 09:04 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जीरकपुर
टीम डिजिटल/अमर उजाला, जीरकपुर Updated Wed, 22 Oct 2014 09:04 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted in sociaty flat zirakpur

पंजाब पुलिस ने जीरकपुर में हिलव्यू सोसाइटी के एक फ्लैट में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पीरमुच्छैला में स्थित हिलव्यू सोसाइटी से पांच लड़कियां, एक दलाल तथा एक ग्राहक को काबू किया है।

विज्ञापन


काबू की लड़कियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है जो पंजाब के विभिन्न शहरों से संबंध रखती हैं। गौरतलब है कि आज सुबह ही पुलिस ने लुधियाना में भी देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश कर अड्डा संचालिका सहित कई युवतियों को पकड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं

sex racket busted in sociaty flat zirakpur

इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस को लगातार सूचनाएं मिल रही थीं कि उक्त सोसाइटी के फ्लैट में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। पुलिस ने इंस्पेक्टर अतुल सोनी की अगुवाई में एक टीम का गठन कर उक्त फ्लैट में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने मुख्य दलाल अजै कुमार बिंटा वासी मानसा हाल वासी हिलव्यू सोसाइटी समेत एक ग्राहक तरुण कुमार वासी फेज-11 मोहाली तथा पांच लड़कियों को गिरफ्तार किया।

जीरकपुर थाना प्रभारी दीपइंद्र सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों से पुलिस ने सात मोबाइल फोन तथा पांच हजार रुपये की नकदी भी बरामद दी। पुलिस बुधवार को आरोपियों को डेराबस्सी अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed