फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sex racket busted in panchkula, including 7 girls 10 arrested

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 7 लड़कियों समेत 10 गिरफ्तार

Sat, 13 Feb 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Sat, 13 Feb 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
sex racket busted in panchkula, including 7 girls 10 arrested

विज्ञापन


पंचकूला। सेक्टर-27 में चल रहे एक सेक्स रैकेट का क्राइम ब्रांच पुुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में सात लड़कियों समेत तीन लड़कों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के एसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पंचकूला क्राइम ब्रांच-2 ने गुप्त सूचना के आधार पर एक फर्जी ग्राहक बनाया और सेक्टर-27 में भेजा। यहां सूचना सही पाई गई। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को मेडिकल करवा लिया गया है। इसके बाद कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। एसीपी प्रमोद कुमार ने बताया कि रिमांड के दौरान पूछताछ में इस मामले से संबंधित कोई ओर भी जुड़ा पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि आरोपी लड़कियां विभिन्न राज्यों की हैं, जो फिलहाल पंचकूला में ही रहती हैं।

पंचकूला में कई स्थानों पर काफी समय से देह व्यापार का धंधा चल रहा है। इनके ऊपर नकेल कसने के लिए पंचकूला पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम लगातार छापेमारी कर रही है और मुखबिरों की सूचना पर ट्रैप लगाकर ऐसे गिरोहों का भंडाफोड़ कर रही हैं। गत 22 व 28 जनवरी की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने फर्जी ग्राहक बना कर नौ लड़कियों और दो लड़कों को पंचकूला के सेक्टर-5 और एमडीसी भैंसा टिब्बा गांव से पकड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed