फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Seven People Died in Road Accident on Delhi Ambala National Highway

अंबालाः घना कोहरा बना 'काल', सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत, मरने वालों में 3 बच्चे भी

Sat, 29 Dec 2018 10:53 AM IST
खुशबू गोयल आलोक/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
आलोक/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 29 Dec 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
Seven People Died in Road Accident on Delhi Ambala National Highway
अंबाला कार एक्सीडेंट
नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के चार बजे हुए सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। मरने वालों में तीन बच्चे बताए जा रहे हैं। हादसा हरियाणा में अंबाला-दिल्ली हाईवे पर बलदेव नगर इलाके में हुआ। हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सड़क पर खड़ी दो गाड़ियों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। वहीं गाड़ियों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास लोग दौड़े आए और घायलों को निकाला।
विज्ञापन


पुलिस को भी खबर दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक जांच के बाद सात लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में तीन बच्चे भी हैं। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चंडीगढ़ से वृंदावन जा रहे थे

जानकारी के मुताबिक, सभी आपस में जानकार थे और टवेरा गाडी न0 एचआर68- 5015 व सीएच04 एच-5002 में सवार होकर चंडीगढ़ से वृंदावन के लिए निकले थे। लेकिन अम्बाला में एक गाड़ी खराब हो गई, तो दोनों गाड़ियां सड़क किनारे लगा दी गई। इस दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने गाड़ियों को टक्कर मार दी।

हादसे में कविता कपूर उम्र 36 साल पत्नी राजेश कपूर, रंजना उम्र करीब 18 साल पुत्री राजेश, हर्षिता उम्र करीब 9 साल पुत्री राजेश, आशा रानी उम्र 46 साल पत्नी स्वर्गीय गुरदीप सिंह, पीयूष उम्र करीब 5 साल, निवासी मकान न0 73ए सेक्टर 30 चंडीगढ़ घायल हो गए। चालक सुरेश कुमार, सुनीता, रेणुका शर्मा और पलक निवासी चंडीगढ़ को भी चोटें आईं।

सभी को घायल अवस्था मे सिविल हस्पताल अम्बाला लाया गया, जहां कविता कपूर, रंजना, हर्षिता, आशा रानी, पीयूष व गाडी न0 एचआर68- 5015 के चालक सुरेश कुमार उम्र 45 साल की मौत हो गई। वहीं घायल सुनीता, रेणुका शर्मा और पलक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed