{"_id":"6388a056abf07f5ba9504339","slug":"separatist-slogans-written-on-wall-in-malot-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: मलोट में लिखे अलगाववादी नारे, आतंकी पन्नू ने उगला जहर, सीएम मान को दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Punjab News: मलोट में लिखे अलगाववादी नारे, आतंकी पन्नू ने उगला जहर, सीएम मान को दी धमकी
Thu, 01 Dec 2022 06:14 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मलोट (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Dec 2022 06:14 PM IST
सार
थाना सदर पुलिस को नारे लिखे की जानकारी सुबह करीब नौ बजे लगी। इस पर पुलिस ने तुरंत पहुंचकर इन नारों को मिटाया। ब्लॉक पंचायत अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि वह करीब नौ बजे दफ्तर पहुंचे तो पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है।
विज्ञापन
कालिख पोत पुलिस ने अलगाववादी नारों को मिटवाया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब के मलोट में ब्लॉक विकास व पंचायत अधिकारी के दफ्तर परिसर में बुधवार की देर रात किसी ने अलगाववादी नारे लिख दिए। गुरुवार सुबह किसी ने नारे लिखे देखे तो पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी का माहौल हो गया। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर इन नारों को कालिख पोतकर मिटाया। वहीं एक वीडियो के जरिये एसएफजे के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इस मामले की जिम्मेदारी ली और सीएम भगवंत मान को दिवंगत पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा हश्र करने की धमकी दी है।
विज्ञापन
नारे दफ्तर के बाहर, परिसर के अंदर एक कमरे के शटर पर तो एक दीवार पर लिखे थे। बता दें कि अलगाववादी नारों के अलावा किसानों की खुदकुशियों का बदला लेने की बात भी लिखी गई थी। थाना सदर पुलिस को नारे लिखे की जानकारी सुबह करीब नौ बजे लगी। इस पर पुलिस ने तुरंत पहुंचकर इन नारों को मिटाया। ब्लॉक पंचायत अधिकारी गुरमेज सिंह ने बताया कि वह करीब नौ बजे दफ्तर पहुंचे तो पुलिस मौजूद थी। पुलिस ने उनसे भी पूछताछ की है। मगर उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि ये नारे रात को ही अज्ञात लोगों ने लिखे हैं।
विज्ञापन
आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली जिम्मेदारी
आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने एक वीडियो में खालिस्तानी समर्थकों के जरिये नारे लिखवाने की जिम्मेदारी ली है। उसने कहा कि पंजाब के किसानों को खुदकुशी करने पर भगवंत मान की सरकार मजबूर कर रही है। मान हर रोज 55 से 80 लाख रुपये गुजरात चुनाव में खर्च कर रहे हैं। भगवंत मान भी बेअंत सिंह की राह पर चल पड़े हैं। आतंकी पन्नू ने सीएम मान को धमकी दी और कहा कि उनके इर्द-गिर्द घूम रहे दो-तीन सौ खाकी वाले भी उन्हें नहीं बचा सकेंगे। यह कहकर उसने सीएम मान को पूर्व सीएम बेअंत सिंह जैसा हश्र करने की धमकी दी।
विज्ञापन