{"_id":"57d527a24f1c1b94213179f4","slug":"sensational-exposures-by-mewat-gangrape-victims-told-they-raped-for-eating-beef","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'उन्होंने हमारा रेप किया और कहा, ये बीफ खाने की सजा है'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'उन्होंने हमारा रेप किया और कहा, ये बीफ खाने की सजा है'
ब्यूरो/अमर उजाला, मेवात(हरियाणा)
Updated Mon, 12 Sep 2016 09:27 AM IST
विज्ञापन
मेवात गैंगरेप की पीड़िता बहनें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेवात के खंड तावड़ू के एक गांव में परिजनों के सामने गैंगरेप का शिकार हुई बहनें सामने आई हैं और उन्होंने सनसनीखेज खुलासे किए हैं। दोनों बहनों का कहना है कि उन्हें बीफ खाने की सजा मिली। जब उनके साथ दरिंदगी की जा रही थी तो हमलावर कह रहे थे कि उन्होंने बीफ खाया, इसलिए उनके साथ ऐसा किया जा रहा है।
दिल्ली में कार्यकर्ता शबनम हाशमी की मौजूदगी में दोनों बहनों ने ये खुलासा किया। बहनों ने बताया कि जब हमलावर घर में घुसे तो उन्होंने पूछा कि क्या तुमने बीफ खाया? उन्होंने कहा नहीं, लेकिन वे माने नहीं। वे भड़क गए और परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे।
इतने में उन्होंने सभी सदस्यों को बांध दिया और उनके साथ दुराचार किया। वहीं, मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़िताओं ने अब से पहले इस बात का कहीं जिक्र नहीं किया। न ही किसी ने इसके बारे में बताया।

गत 24 अगस्त को अंजाम दी गई थी वारदात
जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि गत 24 अगस्त मेवात जिले के खंड तावड़ू के एक गांव में आधा दर्जन बदमाशों ने एक परिवार के आधा दर्जन लोगों को बंधक बनाकर तीन घंटे तक पहले लूटपाट की फिर अभिभावकों के सामने नाबालिग से गैंगरेप किया और बाद में पीड़िता के मामा-मामी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बाद में मौसेरी बहन से भी सामूहक दुष्कर्म किया।
पुलिस ने हत्या, गैंगरेप व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज जांच के लिए पांच टीमों का गठन किया था। आरोपियों को कई दिनों तक पकड़ने में नाकाम रही पुलिस ने इससे पहले उनके स्कैच जारी किए थे। साथ ही आईजी (साउथ) ममता सिंह ने घटनास्थल का दौरा दोबारा किया और वहां लोगों से मिल उनका बयान दर्ज किया।
इस बीच पुलिस ने केस से जुड़े सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों की उम्र बीच साल के पास है, इसमें उनकी पहचान राहुल, करमजीत, संदीप और अमरजीत के रूप में हुई है।