फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   see video of high voltage drama of drunken girls

वीडियो में देखिए, नशे में धुत युवतियों का हाईवोल्टेज ड्रामा

Wed, 06 May 2015 07:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 06 May 2015 07:48 AM IST
विज्ञापन
see video of high voltage drama of drunken girls

नशे में धुत्त युवक और युवतियों ने नया गांव रोड पर जमकर बवाल काटा। युवकों ने पहले एक कार को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद कार मालिक को जमकर पीटा। कार मालिक का कसूर इतना था कि उसने युवकों से टक्कर मारने का कारण पूछा था। इसी बात पर युवक भड़क गए।

विज्ञापन


नया गांव की तरफ से धर्मेंद्र सिंह निशान सनी कार में आ रहे थे। एक फॉरच्यूनर गाड़ी ने उन्हें टक्कर मारकर भागने की कोशिश की। धर्मेंद्र ने कार का पीछा कर युवकों को रोक लिया और टक्कर मारने का कारण पूछा।
विज्ञापन


इस पर कार सवार युवक भड़क गए और उन्होंने पत्थर मारकर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दी। धर्मेंद्र ने जब इसका विरोध किया तो नशे में धुत्त फॉरच्यूनर सवार युवकों ने धर्मेंद्र को भी पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

लड़कों और लड़कियों के ब्लड सैंपल लिए गए

see video of high voltage drama of drunken girls

वहां से गुजर रहे किसी व्यक्ति ने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस को आती देख आरोपी युवक और युवती  ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पकड़ लिया।

आरोपी युवकों की पहचान मर्चेंट नेवी के त्रिमिन भुल्लर निवासी मोहाली फेस-10, इंजीनियरिंग के पास आउट अभिषेक निवासी सेक्टर-10 के रूप में हुई है। इनके साथ कार में नर्सिंग की छात्रा जीरकपुर निवासी दो लड़कियां भी थीं। पुलिस ने धर्मेंद्र की शिकायत पर केस दर्ज कर सभी का सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में मेडिकल करवाया है।

सेक्टर-11 पुलिस थाना प्रभारी का कहना है कि लड़कों और लड़कियों के ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं, जिन्हें भी टेस्ट के लिए भेजा रहा है। ब्लड में यदि ड्रग जैसा नशा मिलता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अभी आईपीसी की धारा 279/160/427  के तहत केस दर्ज किया गया है।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें-



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed