फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   scoundrals robbed money bag from clerk, cut fingers

हैवानियतः लिफ्ट देने के बहाने क्लर्क को कार में बैठाया और काट दीं उंगलियां

Wed, 07 Jun 2017 11:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Wed, 07 Jun 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
scoundrals robbed money bag from clerk, cut fingers
बैग स्नैचिंग - फोटो : फाइल फोटो
हैवानियत की हद देखिए, कार सवार युवकों ने क्लर्क को लिफ्ट देने के बहाने बैठाया और उसकी उंगली काट दीं, फिर सड़क पर फेंक दिया। घटना हरियाणा के पंचकूला की है। मामला पैसों की लूट का निकला। युवक क्लर्क से पैसों का बैग छीनना चाहते थे।
विज्ञापन


जब उसने बैग नहीं छोड़ा तो उन्होंने क्लर्क की उंगलियां काट दीं। सोमवार की रात लगभग नौ बजे बदमाशों ने फरीदाबाद निवासी हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के क्लर्क जयपाल से 10 हजार रुपये से भरा बैग और जेब में रखे दो हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


विरोध करने पर चाकू से वार कर बाएं हाथ की चार अंगुलियां उड़ा दीं। बदमाश कैश के बैग के साथ अंगुलियां भी स्विफ्ट कार में ले गए। पुलिस ने सेक्टर-पांच के थाने में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी काम के लिए फरीदाबाद से आए थे

scoundrals robbed money bag from clerk, cut fingers
बैग की तलाशी लेती हुई पुलिस
फरीदाबाद निवासी जयपाल सिंह किसी काम के सिलसिले में पंचकूला आए थे। बस स्टैंड के पीछे से निकलकर वह सेक्टर-5 से सेक्टर-छह स्थित एचएसवीपी (हुडा) फील्ड हॉस्टल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में स्विफ्ट कार आकर रुकी और युवकों ने जयपाल से पूछा कि कहां जा रहे हो।

बताने पर बदमाशों ने उन्हें गाड़ी में बिठा लिया। जैसे ही जयपाल कार में बैठे, उसमें बैठे युवकों ने बैग छीनने का प्रयास किया, जिसका उन्होंने विरोध किया। आरोपियों ने मारपीट कर बैग छीन लिया और उनकी बाएं हाथ की चार अंगुलियां भी काट दीं। बाद में उन्हें पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है।

देर रात पीड़ित के परिजनों ने बताया कि कटी हुई अंगुलियां स्विफ्ट कार में ही गिर गईं। जबकि डॉक्टरों के मुताबिक अगर अंगुलियों के साथ तुरंत पीड़ित आ जाते तो उन्हें जोड़ा जा सकता था। सेक्टर-पांच थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, लेकिन आरोपियों का सुराग नहीं मिला है।

सेक्टर-पांच थाने के एसएचओ ने बताया कि धारा 394, 397 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed