फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Sarpanch shot dead in Tarn Taran of Punjab

पंजाब में अपराधी बेखौफ: दिनदहाड़े सरपंच की हत्या, वारदात CCTV में कैद, जर्मनी कनेक्शन भी आया सामने

Sun, 14 Jan 2024 04:16 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 14 Jan 2024 04:16 PM IST
सार

पंजाब में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हैं। तरनतारन जिले में दो बाइक सवार हत्यारों ने दिनदहाड़े गोली मारकर सरपंच की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी फरार होने में कामयाब रहे। हालांकि वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Sarpanch shot dead in Tarn Taran of Punjab
सरपंच की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के तरनतारन में रविवार सुबह नौ बजे एक सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अड्डा झबाल गांव के सरपंच अवन कुमार उर्फ सोनू चीमा सैलून में बाल कटवाने आए थे। उसी दौरान बाइक पर आए बदमाश ने उनके पेट में दो गोलियां मारी। गंभीर हालत में उन्हें अमृतसर के अस्पताल ले जाया गया, वहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


आरोपी बाइक पर सवार होकर आए थे। एक युवक सड़क पर ही बाइक स्टार्ट कर खड़ा था। उसका साथी सरपंच को गोलियां मारकर आया तो दोनों फरार हो गए। सैलून संचालक विजय ने बताया कि वहां 3-4 लोग बैठे थे। युवक कंबल लपेटकर आया। उसने कहा कि मुझे दाढ़ी कटवानी है। उन्होंने कहा कि अभी टाइम नहीं है, थोड़ा देर इंतजार करना होगा। तब तक बैठ जाओ। इसके बाद वह वहां खड़ा रहा। तब तक सरपंच कटिंग करवाकर फ्री हो गए थे। जैसे ही वह किनारे गए तो युवक ने गोलियां चला दी, जिससे सरपंच सैलून के अंदर ही गिर पड़े। वहां मौजूद बाकी लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले गए।

विज्ञापन

तरनतारन के एसएसपी अश्वनी कपूर ने कहा कि रविवार सुबह करीब नौ बजे सरपंच सोनू विजय सैलून में कटिंग करवा रहे थे। बदमाश सैलून के अंदर आया। वहां युवक पांच मिनट खड़ा रहा। सरपंच ने कटिंग कराई। उसके बाद वह वेटिंग वाली जगह पर बैठ गए। इसी दौरान उन्हें गोली मार दी गईं। उस वक्त सरपंच का हथियार भी गाड़ी में पड़ा था। पुलिस ने सीसीटीवी कब्जे में ले ली है। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि उनकी जर्मनी में रहने वाले अमृतपाल बाठ से रंजिश थी। कुछ दिन पहले फेसबुक पर उन्हें धमकी मिली थी।




सोनू चीमा की विदेश में रहने वाले अमृतपाल नाम के व्यक्ति के साथ रंजिश चल रही थी। उस पर पहले से 17-18 पर्चे दर्ज हैं। सोनू चीमा को सोशल मीडिया के जरिये भी धमकी दी गई थी। सोनू चीमा का फिलहाल कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक अमृतपाल सिंह बाठ खुद पर दर्ज अधिकतर मामलों को लेकर सोनू चीमा को आरोपी ठहराता था। एक साथ कई मामले दर्ज होने के बाद वह दो साल पहले फर्जी पासपोर्ट के जरिये विदेश भाग गया था। अधिकतर मामलों में वह भगोड़ा करार दिया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed