फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   samjhauta blast case court hearing: three witnesses hostile

समझौता ब्लास्ट केसः असीमानंद हुए पेश, तीन और गवार मुकरे

Sun, 31 Jul 2016 09:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Jul 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
samjhauta blast case court hearing: three witnesses hostile
samjhauta blast - फोटो : file photo
बहुचर्चित समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट मामले में शनिवार को सुनवाई के दौरान तीन और गवाह अपने बयानों से मुकर गए। गौरतलब है कि शुक्रवार को पहले ही इस मामले में तीन गवाह मुकर गए थे।एनआईए के वकील राजन मल्होत्रा ने बताया कि दो गवाह विजय कुमार और श्रद्धा ने अमित और रामचंद्र कलासंगरे के बीच लिंक स्थापित होने की बात कही।
विज्ञापन


अमित श्रद्धा के मानवतानगर इंदौर स्थित मकान में किराए पर रहता था। एनआईए के अनुसार, विजय कलासंगरे के लिए मकान ढूंढने में मदद करता था। श्रद्धा और विजय अपने बयान से मुकर गए। एक और गवाह सुभाष छावड़ा, जिसने कमल चौहान के गांव में आरएसएस गतिविधियों करने के संबंध में बात कही पर वह मुकर गया।
विज्ञापन


असीमानंद, लोकेश शर्मा और राजेंद्र चौधरी के साथ कमल चौहान इस मामले में आरोपी है। गौरतलब है कि इस मामले में आरोपी सुनील जोशी की 29 दिसंबर, 2007 को हत्या कर दी गई थी। इस मामले से जुड़े संदीप डांगे, रामचंद्र कलासंगरे और अमित उर्फ अश्विनी चौहान सब फरार हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed