फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Ruthless Murdered of a youth in Rewari of Haryana

पत्थर से सिर कुचलकर युवक की हत्या, हालत ऐसी की नहीं हो पाई पहचान... अर्धनग्न मिला शव

Thu, 10 Jan 2019 11:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Jan 2019 11:02 PM IST
विज्ञापन
Ruthless Murdered of a youth in Rewari of Haryana
डेमो - फोटो : डेमो

रेवाड़ी के सेक्टर पांच में गुरुवार दोपहर को झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला है।  युवक के सिर पर भी पत्थर से वार किए गए हैं। मृतक के शरीर से पैंट और इनरवियर गायब थी।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको शनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सेक्टर पांच में मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले कोनसीवास रोड पर झाड़ियों के समीप अज्ञात युवक का शव पड़ा होने की जानकारी मिली थी। शव नाले से कुछ दूरी पर पड़ा हुआ था जिसके बाद वहां से गुजरने वाले लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मॉडल टाउन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह और एफएसएल एक्सपर्ट बसंत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो पाया कि मृतक के चेहरे को पत्थर से बुरी तरह से कुचला गया है और सिर पर भी कई वार किए। हत्या में किया गया पत्थर भी शव के पास पड़ा मिला है जिसको पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक के शव से पैंट और इनरवियर भी गायब मिली है जिससे पुलिस ने कुकर्म अथवा अन्य किसी घटना को लेकर भी इंकार नहीं किया है। 

पुलिस ने इस मामले में लूट को लेकर भी हत्या से इंकार नहीं किया है लेकिन मृतक के पास कोई पहचान संबंधी दस्तावेज नहीं मिलने के कारण उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम और शिनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है।


 इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है। शिनाख्त होने के बाद ही हत्या की कोई वजह सामने आएगी।   -बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी मॉडल टाउन।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed