फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   royal empire owner arrested with son due to fraud case

रॉयल एम्पायर का मालिक धोखाधड़ी में बेटों सहित गिरफ्तार

Sun, 24 Jan 2016 12:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली)
ब्यूरो/अमर उजाला, जीरकपुर(मोहाली) Updated Sun, 24 Jan 2016 12:17 PM IST
विज्ञापन
royal empire owner arrested with son due to fraud case

रॉयल एम्पायर के मालिक और उसके दो बेटों को पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को पुलिस आज डेराबस्सी के अदालत में पेश करेगी। रॉयल एम्पायर के आधा दर्जन से ज्यादा हाउसिंग प्रोजेक्ट पीरमुछल्ला में चल रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी शिकायत में ललित कुमार निवासी सेक्टर-20 पंचकूला ने बताया कि जीरकपुर में फ्लैट खरीदने के लिए रॉयल एम्पायर के मालिक जीवन गर्ग से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद 1 फरवरी, 2011 में जीवन गर्ग के पास एक फ्लैट बुक करवाया।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि फ्लैट का सौदा 29.25 हजार रुपये में तय हुआ। उसने बताया कि 13.10 हजार रुपये बतौर एडवांस दे दिए। बाकी राशि 18 महीने के बाद फ्लैट का कब्जा मिलने पर देनी थी। तय समय के मुताबिक फ्लैट की पजेशन नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपर्क करने पर जीवन गर्ग ने आर्थिक तंगी का बहाना बनाकर डेढ़ वर्ष का समय और देने की मांग की। शिकायतकर्ता ने बताया कि डेढ़ वर्ष बाद कब्जा लेने गए। उस समय उन्हें पता चला कि जिस फ्लैट को उन्होंने बुक करवाया है, उसके फर्जी दस्तावेज तैयार करके जीवन गर्ग ने बैंक से लाखों रुपये लोन ले रखा है।

लोन की किश्तें नहीं चुकाने की एवज में बैंक ने फ्लैट को जब्त कर लिया है। इसके बाद जब उन्होंने जीवन गर्ग से अपने पैसे ब्याज सहित लौटाने की मांग की तो कुछ महीनों तक वह टाल मटोल करता रहा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।

ढकोली पुलिस चौकी इंचार्ज परमजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने जीवन गर्ग और उसके बेटे प्रिंस गर्ग व राजन गर्ग को गिरफ्तार करने की पुष्टि की।

पहले भी हुई थी जीवन गर्ग की गिरफ्तारी
लोगों के साथ जीवन गर्ग ने वर्ष 2012 में भी धोखाधड़ी की थी। इसके बाद पुलिस ने लोगों की शिकायत पर उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने जीवन गर्ग को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।


उस समय जीवन गर्ग ने लोगों के पैसे लौटाने के आश्वासन अदालत को दिया था। इसके बाद अदालत ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया था। कई वर्ष बीत जाने के बावजूद भी उसने आजतक लोगों के पैसे नहीं लौटाए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed