फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak truck driver dead body found in car after three days of death

दोस्त के शव के साथ 3 युवकों ने किया वो काम, करने की सोच भी नहीं सकता कोई

Fri, 12 Jan 2018 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Fri, 12 Jan 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
rohtak truck driver dead body found in car after three days of death
कार में मिला ट्रक ड्राइवर का शव
दोस्त की मौत हो गई और फिर उसके शव के साथ तीन युवकों ने वो काम किया, जिसे करने की कोई सोच भी नहीं सकता, हिम्मत ही नहीं पड़ेगी। मामला हरियाणा के रोहतक का है। दुर्घटना में युवक की मौत के बाद शव कार की डिग्गी में रख कर तीन दिन तक घूमते रहे। मामले में वीरवार को तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मुरादपुर टेकना गांव का रहने वाला दीपक अपने दोस्त मोनू, संदीप, धर्मबीर व प्रदीप के साथ बैठकर आठ जनवरी की शाम को शराब पी रहे थे। इस दौरान खाने-पीने का सामान खत्म हो जाने पर दीपक ने मोनू व प्रदीप को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार संख्या एचआर-15 सी-0852  से रात में सामान लेने के लिए लाली बाजार भेजा। जहां से वह सामान लेकर वापस आ रहे थे। इसी दौरान मोखरा गांव के रहने वाले राजबीर ने उनसे लिफ्ट ली।
विज्ञापन


जब तक राजबीर अपने गांव के पास पहुंचता। उनकी कार एक पेड़ से टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और साथ में बैठा प्रदीप घायल हो गया। घटना की जानकारी दीपक को दी गई। दीपक, धर्मबीर और संदीप के साथ मौके पर पहुंचा। वह अपने घर पर खड़ी फोर्ड फिगो कार लेकर मौके पर आया। राजबीर के शव को डिग्गी में रख कर चारों निकल पड़े। साथ ही घायल प्रदीप को उपचार के लिए छोड़ दिया। इस दौरान राजबीर घर नहीं पहुंचा तो उसके परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

दबाव बनाया तो युवकों ने बताई कहानी

rohtak truck driver dead body found in car after three days of death
कार में मिला ट्रक ड्राइवर का शव
पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन की तो तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस ने जब दबाव बनाया तो लाखनमाजरा के गोहना रोड बाईपास के पास शव को कार में बरामद किया गया। महम थाना पुलिस ने राजबीर के पिता के बयान पर मोनू सहित चार लोगों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व सबूत नष्ट करने का मामला दर्ज किया। पुलिस ने दोनों कार कब्जे में लेने के साथ ही मोनू की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मोखरा गांव निवासी 32 वर्षीय राजबीर पुत्र महेंद्र पेशे से चालक है। लाहली गांव में किसी के यहां पर नौकरी करता था। बताया गया कि बीती 8 जनवरी को मालिक के यहां से घर जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में राजबीर गायब हो गया था। परिजनों ने उसे तलाश भी किया मगर उसका कोई पता नहीं लग सका था। बीती 10 जनवरी को परिजनों ने महम थाने पर मामले की गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।

बताया गया कि वीरवार को महम पुलिस को सूचना मिली कि चालक राजबीर का शव माखन माजरा में गोहाना रोड बाईपास से आगे कालोनी में रोड पर खड़ी एक कार में पड़ा हुआ है। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव की शिनाख्त मोखरा निवासी राजबीर के रुप में की गई। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया।

मामला 8 जनवरी की रात का है। राजबीरलाहडी से लिफ्ट लेकर कार में बैठा था। रास्ते में कार के पेड़ से टकराने के कारण उसकी मौत हो गई। गिरफ्तार चार आरोपी शव को तीन दिन तक  कार की डिग्गी में रख कर घूमाते रहे। लेकिन तीन गिरफ्तार किए गए हैं, जबकि चौथा अभी तक फरार है और पांचवें साथी को तफ्तीश में शामिल किया जाएगा।
- रमेश कुमार, थाना प्रभारी महम रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed