फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak rape case

निर्भया कांड: मेडिकल टेस्ट में मुख्यारोपी निकला नाबालिग

Fri, 05 Jun 2015 04:49 PM IST
Updated Fri, 05 Jun 2015 04:49 PM IST
विज्ञापन
rohtak rape case

रोहतक निर्भया कांड में नया मोड़ आ गया है। नेपाली मूल का आरोपी नाबालिग है। टेस्ट की रिपोर्ट में उसकी उम्र 14 से 16 के बीच आंकी गई है। बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश की गई ओसिफिकेशन टेस्ट की रिपोर्ट में उसकी उम्र 14 से 16 के बीच आंकी गई है। अब कोर्ट ने पुलिस को फाइनल अल्टीमेटम दिया है।

विज्ञापन


अदालत ने साफ कहा कि ओसिफिकेशन टेस्ट के अनुसार आरोपी नाबालिग है, इसलिए पुलिस अपना जवाब पेश करे। पुलिस चाहे नेपाल से उसकी आयु का प्रमाण पत्र लेकर आए, लेकिन 2 जुलाई तक रिपोर्ट दाखिल कराए। ताकि उसके बालिग और नाबालिग होने पर फैसला दिया जा सके।  
विज्ञापन


इससे पहले, बृहस्पतिवार सुबह नेपाली युवती से दुराचार और दरिंदगी से हत्या करने के मामले में गिरफ्तार सभी 8 आरोपियों को जेएमआईसी गौरांग शर्मा की अदालत में पेश किया गया। नेपाल मूल के आरोपी के वकील एडवोकेट मोहित वर्मा ने बताया कि ओसीफिकेशन टेस्ट पीजीआई में गठित मेडिकल बोर्ड ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयु 14 से 16 वर्ष के बीच आंकी

rohtak rape case

इस रिपोर्ट के अनुसार आरोपी की आयु 14 से 16 वर्ष के बीच आंकी गई है। बचाव पक्ष के वकील एडवोकेट डॉ. दीपक भारद्वाज ने बताया कि जेएमआईसी विकास बृहस्पतिवार को छुट्टी पर थे, इसलिए जेएमआईसी गौरांग शर्मा मौजूद रहे।

अदालत ने आरोपियों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अगली हाजिरी 18 जून को लगेगी। अभी बचाव पक्ष को चालान की कॉपी सप्लाई नहीं हुई है।

ये है मामला

मामला 1 फरवरी का है। न्यू चिन्योट कॉलोनी में रह रही नेपाली मूल की एक युवती घर से संदिग्ध हालत में लापता हो गई। 4 दिन बाद उसका शव महम रोड पर बहुअकबरपुर गांव के पास ड्रेन किनारे मिला। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि युवती के साथ दरिंदगी की गई है। उसके शरीर में पत्थर तक डाले गए और उसकी बेदर्दी से हत्या कर दी गई।

खुलासे और प्रदर्शनों से प्रदेश सरकार हिल गई। खुलासे के 4 दिन बाद गद्दी खेड़ी निवासी 9 आरोपियों को नामजद किया। एक आरोपी सोमवीर ने दिल्ली में जहर खाकर जान दे दी। वहीं, 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपी गद्दीखेड़ी गांव के हैं, जिनमें से एक नेपाली मूल का लड़का भी है। सभी आरोपी सुनारिया जेल में बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed