फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rohtak molestation case, brave sister video real truth

बहनों की बहादुरी के वीडियो के पीछे का सच

Tue, 02 Dec 2014 03:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 02 Dec 2014 03:28 PM IST
विज्ञापन
rohtak molestation case, brave sister video real truth

रोडवेज बस में मनचलों को सबक सिखाने वाली बहनों की बहादुरी एक वीडियो के कारण चर्चा में आई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो को एक महिला ने बनाया था। महिला भी उन बहनों की तरह दैनिक यात्री थी, जोकि उस समय बस में बहनों के पीछे की सीट पर बैठी थी।

विज्ञापन


बस के सस्पेंड किए चालक और परिचालक के मुताबिक जिस महिला ने मारपीट का वीडियो बनाया था, वह सोनीपत के आईटीआई मोड़ पर उतरी थी। उस महिला ने बस से उतरने से पहले दोनों बहनों को वीडियो बनाकर दे दिया था।
विज्ञापन


देखिए वीडियो:


चालक-परिचालक बोले-हम बेकसूर

rohtak molestation case, brave sister video real truth

लड़कियों से चलती बस में मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में सस्पेंड किए गए रोडवेज बस के चालक और परिचालक ने खुद को बेकसूर बताया है। पुलिस और प्रशासन के चौतरफा दबाव में हुई कार्रवाई पर दोनों ने निलंबन को गलत ठहराया है। सोनीपत डिपो की बस नंबर एचआर 69-6150 शुक्रवार दोपहर 12.55 पर रोहतक बस स्टैंड से निकली थी। बस में चालक बलवान सिंह निवासी रिठाल और परिचालक लाभ सिंह निवासी रुखी की ड्यूटी थी।

दैनिक यात्री हैं लड़कियां

परिचालक लाभ सिंह ने बताया कि लड़कियां रोजाना बस में ही सफर करती हैं। पहले कभी इस तरह की कोई हरकत नजर नहीं आई। वे आराम से सफर करती हैं और किसी से ज्यादा बात नहीं करती।

बस चलने से पहले ही होने लगा था विवाद

rohtak molestation case, brave sister video real truth

परिचालक का कहना है कि बस में चढ़ने के दौरान ही सीट को लेकर विवाद हो गया था। वे दोनों बहनें सीट पर बैठी थीं। इसी दौरान एक अन्य महिला आई तो उन्होंने उसे भी बैठाने से मना कर दिया।
बाद में महिला को दूसरी सवारियों के साथ बैठा दिया गया। इसी दौरान उन लड़कों ने बोलना शुरू कर दिया तो उन्होंने भी जवाब दे दिया था। थोड़ी बहस होने के बाद दोनों पक्षों को शांत कर दिया गया।

बोहर के पास समझाया था युवकों को
लाभ सिंह ने बताया कि बोहर के पास उन युवकों व लड़कियों के बीच काफी कहासुनी हो गई थी। बोहर व भालौठ के बीच लड़कियों ने मामले के बारे में बताया तो उसने लड़कों को समझाया था कि वे शांत हो जाएं, नहीं तो जमानत भी नहीं होगी।
लड़कियों को भी कहा था कि यदि ये नहीं मानते तो चौकी में ले जाकर बस रोक देंगे। ये भी पूछा था कि 100 नंबर पर फोन कर देते हैं। लेकिन, लड़कियों ने मना कर दिया।

विज्ञापन

पाकस्मा मोड़ पर टिकट बनाने गया तो हो गया झगड़ा

rohtak molestation case, brave sister video real truth

लाभ सिंह ने कहा कि थोड़ी देर बाद पाकस्मा मोड़ पर सवारियां चढ़ गई और वह टिकट काटने के लिए पीछे चला गया। इसी दौरान लड़कों व लड़कियों में मारपीट हो गई। बस पाकस्मा मोड़ से जीडी गोयनका स्कूल के बीच पहुंची तो गाड़ी स्पीड ब्रेकर पर धीमी हुई थी तो दो युवक उतर कर भाग गए।

मारपीट हुई तो लगा दिया ब्रेक
चालक बलवान ने बताया कि जैसे ही उसने मारपीट होते देखी तो तुरंत ब्रेक लगा दिए। बाद में किसी तरह लड़कियों को शांति से समझाया और गाड़ी को कंसाला चौकी के पास ले जाने लगे। लेकिन, कंसाला अड्डे पर ही पुलिस पहले से आ चुकी थी। वहां भी पुलिस कर्मियों के कहने के बाद ही हम गाड़ी लेकर सोनीपत की ओर गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed