फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   rockey murder, leader murder, gangster murder, jasvinder murder, parwanoo, chandigarh

सोलन में नेता कम गैंगस्टर रॉकी का कत्ल, उभरे सवाल

Mon, 02 May 2016 01:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)।
ब्यूरो/अमर उजाला, परवाणू (सोलन)। Updated Mon, 02 May 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
rockey murder, leader murder, gangster murder, jasvinder murder, parwanoo, chandigarh
पंजाब के गैंगस्‍टर व आजाद नेता रॉकी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
शिमला-कालका एनएच पर टिंबर ट्रेल के पास शनिवार सुबह गैंगवार में पंजाब के नेता जसविंदर सिंह उर्फ रॉकी की हत्या में कई सवाल उभरे हैं।
विज्ञापन


पहले भी हुआ है हमला
रिश्तेदारों का कहना है कि पहले भी रॉकी पर हमला हुआ था लेकिन वे बच निकले थे। रॉकी फाजिल्का से चंडीगढ़ शोक सभा में शामिल होने आए थे। इसके बाद शुक्रवार देर शाम वे सोलन में अपने दोस्त के पास आए थे। सुबह वापसी में वारदात हो गई।
-------------------
सुरक्षा कर्मियों की भूमिका पर सवाल
रॉकी के साथ आए उनके रिश्तेदारों को पता था कि उनकी जान को खतरा है तो उनके सुरक्षा कर्मियों को अलग गाड़ी में क्यों बिठाया गया? 
इतना बड़ा हमला होने के बावजूद सुरक्षा कर्मियों ने कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? 
हमलावर जब भागे तो उनका पीछा क्यों नहीं किया गया? 
हमलावरों को कैसे पता कि रॉकी अपने साथियों के साथ सोलन में रुके हैं और ठीक कितने बजे वह टीटीआर के पास क्रॉस करेंगे।होंगे? 
----------
हमलावरों को हर मूवमेंट की थी जानकारी
पुलिस को अंदेशा है कि रॉकी की पल-पल की मूवमेंट की जानकारी हमलावरों को मिल रही थी।  हालांकि हिमाचल पुलिस तमाम सवालों के जवाब तलाशने में लगी हुई है। एसपी सोलन अंजुम आरा का कहना है कि पुलिस मामले में हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन

---------------------
कोट 
स्थानीय पुलिस अधीक्षक स्पॉट पर हैं। प्रारंभिक तफ्तीश के मुताबिक दोनों पार्टियां गैंगस्टरों की हैं। इनमें एक गैंगस्टर पार्टी के लोग सोलन से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे तो दूसरा दल घात लगाए बैठा था। जिस पार्टी के लोगों ने ये हमला किया है, उनकी पुलिस पहचान कर चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय कुमार, डीजीपी हिमाचल 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed