फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of thread of 1 million rupees

6 लुटेरे लूट ले गए 1 करोड़ के धागे

Sun, 15 Feb 2015 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र,शाहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र,शाहाबाद(हरियाणा) Updated Sun, 15 Feb 2015 05:30 PM IST
विज्ञापन
robbery of thread of 1 million rupees

स्कॉर्पियो सवार छह लुटेरे टाटा-407 के चालक-क्लीनर को बंधक बनाकर करीब एक करोड़ रुपए का ऑपरेशन का धागा जीटी रोड़ से लूट कर फरार हो गए।

विज्ञापन


ये घटना शुक्रवार रात को करीब 10 बजे कुरुक्षेत्र-शाहाबाद जीटी रोड़ पर स्थित गांव रतनगढ़ के निकट हुई। एक कंपनी का यह धागा हिमाचल के बद्दी से दिल्ली पीतमपुरा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में लूट हो गई। इस घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


पुलिस को दी अपनी शिकायत टाटा-407 के चालक दौलत राम तथा क्लीनर राजू ने बताया कि शुक्रवार को वह टाटा-407 में आपरेशनी धागे की 73 पेटियां लाद कर हिमाचल बद्दी से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके मुताबिक जब वह शाहाबाद जीटी रोड पर गांव रतनगढ़ के पास पहुंचे तो उनके आगे अचानक एक स्कार्पियो गाड़ी आकर रुक गई और उनकी गाड़ी को रोक दिया।

चालक ने बताया कि स्कार्पियो से 6 अज्ञात व्यक्ति उतरे और 3 व्यक्ति चालक तथा 3 व्यक्ति क्लीनर साइड से गाड़ी में घुस आए तथा उन्हें बंधक बनाकर खेतों में फेंक कर फरार हो गए।

लुटेरे लोडिंग के लिए भी लेकर आए थे गाड़ी

robbery of thread of 1 million rupees

चालक-क्लीनर के मुताबिक 6 लुटेरे स्कार्पियों में सवार हो कर आए। जाहिर है 73 पेटियां स्कार्पियों में लोड होना मुमकिन नहीं थी। संभव है कि इनके साथ एक और गाड़ी भी रही होंगी। जिसमें ये टाटा 407 से उतारा गया माल लोड किया गया होगा।

चालक ने बताया कि जब वह बड़ी मुश्किल से बंधन से मुक्त होकर वापस पहुंचे तो उनकी गाड़ी उस जगह से काफी दूर सड़क पर खड़ी थी और उससे लोड ऑपरेशन के धागे की पेटियां गायब थी।

जांच अधिकारी राजकुमार के मुताबिक लुटेरों ने लूट के दौरान चालक दौलत राम ने इस पर अपनी कंपनी में फोन किया और बाद में जीटी रोड से गुजर रही पुलिस की पीसीआर को देखा और उसे रोक कर मामले की यह सूचना दी गई। सूचना मिलते ही आला अधिकारियों को घटना से अवगत कराया गया था और डीएसपी सहित अन्य पुलिस अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे थे।

डीएसपी अनिल कुमार के मुताबिक घटना के बाद लूट का शिकार हुए चालक और परिचालक ने तुरंत पुलिस को सूचित नहीं किया। उन्होंने सबसे पहले इसकी सूचना कंपनी को दी। अगर पुलिस कंट्रोल रूम में तुरंत सूचना मिलती तो संभव है कि इस पर फौरी कार्रवाई हो सकती थी। डीएसपी के अनुसार शिकायतकर्ताओं ने जो लोकेशन बताई है, वह मेल नहीं खा रही है। इसकी भी जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed