फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   robbery of 5 lakh 50 thousand on gun point in rohtak

बंदूक की नोक पर सरकारी ठेकेदार से लूट ले गए साढ़े 5 लाख

Thu, 30 Jul 2015 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/सांपला
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक/सांपला Updated Thu, 30 Jul 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
robbery of 5 lakh 50 thousand on gun point in rohtak

हरियाणा में रोहतक के गांव सांपला में कार और बाइक सवार बदमाश सरकारी ठेकेदार से साढ़े 5 लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। आईएमटी चौक पर बदमाशों ने ठेकेदार की कार के सामने कार और बाइक अड़ाई और पिस्तौल तानकर वारदात को अंजाम दिया। वारदात बुधवार सुबह 11 बजे की है।

विज्ञापन


साउथ दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में रहने वाले सरकारी ठेकेदार कंवरजीत अपने भतीजे नितिन के साथ कार से हिसार जा रहे थे। उनका हिसार के मॉडल टाउन में सीवरेज ठेके का काम चल रहा है। नितिन कार चला रहा था। जैसे ही कार दिल्ली रोड स्थित आईएमटी के पास पहुंची तो अचानक पीछे से आए आरोपियों ने अपनी कार ठेकेदार की कार के सामने अड़ा दी।
विज्ञापन


तभी बाइक सवार दो युवक भी कार के सामने आ धमके। सभी के हाथ में डंडे और हथियार थे। कार से उतरे एक युवक ने कंवरजीत और बाइक से उतरे युवक ने नितिन पर पिस्तौल तान दी। बदमाशों ने कंवरजीत को नीचे उताकर कैश के बारे में पूछा। विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर डंडे से वार कर दिया। फिर उसे और नितिन को गोली मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर कंवरजीत घबरा गया और बता दिया कि कैश कार की डिग्गी में रखा है। इसके बाद आरोपी कार से कैश निकालकर हथियार लहराते हुए दिल्ली की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी दी। तभी सांपला पुलिस और सीआईए स्टाफ मौके पर पहुंचा। पुलिस ने ठेकेदार से सारे मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।

पांच मिनट हाथापाई कोई नहीं आया मदद को

robbery of 5 lakh 50 thousand on gun point in rohtak

पुलिस के मुताबिक बदमाशों और ठेकेदार के बीच करीब पांच मिनट तक हाथापाई हुई। इसके बावजूद एक भी राहगीर बीचबचाव करने नहीं आया। जब आरोपियों ने ठेकेदार के भतीजे नितिन पर पिस्तौल तान दी तो कंवरजीत कमजोर पड़ गए। फिर उन्होंने आरोपियों को कैश की जानकारी दे दी।

कर्मचारियों को करना था भुगतान  
पुलिस ने बताया कि कंवरजीत पब्लिक हेल्थ विभाग में ठेकेदार हैं। हिसार में चल रहा उनका काम 22 जुलाई को खत्म हो गया था। कर्मचारियों क ा भुगतान बकाया था। वे कर्मचारियों का भुगतान करने के लिए दिल्ली से हिसार जा रहे थे। भुगतान के बाद रात को ही उन्हें दिल्ली वापस आना था।

सभी आरोपियों के चेहरे पर था नकाब
कंवरजीत ने बताया कि नकाबपोश आरोपी काले रंग की लग्जरी कार और काले रंग की ही बाइक पर सवार थे। खरावड़ पुलिस चौकी प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

सीआईए 1 सहित कई टीमें सक्रिय
घटना के बाद एसपी शशांक आनंद ने सीआईए 1 सहित कई टीमों को सक्रिय कर दिया है। ये टीमें संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही हैं। साथ ही वारदात स्थल के आसपास के गांवों से वांछित आरोपियों की सूची तैयार की जा रही है। ताकि उनके वर्तमान स्टेटस के बारे में जानकारी मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed