फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   robbery, loot, shop robbery, crime, mohali

मोहाली में चोरों का आतंक, दो दुकानों में हाथ साफ किया

Mon, 18 Apr 2016 03:58 PM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 18 Apr 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
robbery, loot, shop robbery, crime, mohali
मोहाली की दुकानों में चोरी - फोटो : फाइल फोटो
मोहाली के फेज-3बी2 की मार्केट में शनिवार सुबह कार सवार चोरों ने आतंक मचाया। चोर ताले व कुंडे तोड़कर दो दुकानों में दाखिल हुए। चोर एक दुकान से खाने का सामान, रिचार्ज कूपन, पांच हजार की नगदी ले गए, जबकि दूसरी दुकान से लाखों रुपये का सर्वर, कप्यूटर व अन्य सामान ले जाने मे कामयाब रहे। यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मटौर थाने की पुलिस ने रिकॉर्डिंग को अपने कब्जे में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, तीन चोर शनिवार सुबह कार में सवार होकर फेज-3बी2 की मार्केट स्थित कंफेक्शनेरी कॉर्नर नाम की दुकान के पास पहुंचे। इस दौरान दो व्यक्ति कार के पास खड़े हो गए, जबकि एक व्यक्ति उतर कर आगे चला गया। उसने सिर पर पगड़ी बांध रखी थी। इसके बाद वह ताले व कुंडे तोड़कर दुकान में दाखिल हो गए। दुकान के मालिक ने इंद्रपाल सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की रिकॉर्डिंग के मुताबिक घटना सुबह पांच बजकर एक मिनट की है।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने पास में ही बूथ नंबर 88 में स्थित मनी एक्सचेंज की दुकान को निशाना बनाया। दुकान के मालिक नरेश बैंस ने बताया कि चोर उनकी एक सेफ ले गए हैं। इसमें विभिन्न बैंकों की चेक बुक्स थीं। इसके अलावा कंप्यूटर व ढाई लाख का सर्वर भी ले गए। हालांकि, उन्होंने अन्य कंप्यूटरों को छोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मटौर थाने में शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिक्रयोग है कि इससे पहले कुंभड़ा और फेज-9 में एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़कर जीप सवार युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गए थे, लेकिन अभी तक पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

यह सामान ले गए चोर
देसी घी---------------15 किलो
कैडवरी चॉकलेट--------दो डिब्बे
रिचार्ज कूपन----------10 हजार के
रूहआफजा------------एक पेटी
रियल जूस------------डेढ़ पेटी
नगदी----------------पांच हजार
सॉस-----------------एक पेटी

किसी भेदी का काम
कंफेक्शनेरी कॉर्नर के मालिक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि जिस तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया है। इससे लगता है कि चोरी की वारदात में कोई भेदी शामिल था। वह अक्सर उनकी दुकान पर आता जाता होगा और उसे दुकान के बारे में पूरी जानकारी थी।


एक ही तरीके से हुईं दोनों वारदातें
चोरों ने एक ही स्टाइल में दोनों दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस दौरान उन्होंने दो दुकानों के कुंडों को पहल काटा। इसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। कुछ ही मिनट में वारदात को अंजाम देकर वह भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed