{"_id":"572463c54f1c1b807aa91eb6","slug":"robbery-loot-house-robbery-osd-house-robbery-bhupeshwar-dyal-osd-house-robbery-sonipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री के ओएसडी के घर पर चोरी, मां-बाप को बनाया बंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुख्यमंत्री के ओएसडी के घर पर चोरी, मां-बाप को बनाया बंधक
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Sun, 01 May 2016 05:33 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा सीएम ओएसडी भूपेश्वर दयाल के घर में चोरी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ओएसडी भूपेश्वर दयाल के सोनीपत स्थित घर में आज सुबह चोरी हो गई। आरोपियों ने ओएसडी के माता-पिता को कमरे में बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आई है।
दरअसल भूपेश्वर का घर एसपी ऑफिस से महज 500 मीटर दूर है, दयाल के पिता ने 100 नम्बर पर कॉल की, इसके बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। बताया जाता है कि शनिवारी अलसुबह जब वारदात हुई, घर में सभी सो रहे थे। घर में ओएसडी के माता-पिता के अलावा एक नौकर था।
शनिवार सुबह करीब 4 बजे बाहर के कमरे की खिड़की से कूलर को हटाया गया। इसके बाद ग्रिल काटकर चोर घर में घुसे। चोरों ने तीनों लोगों के कमरों को बाहर से बंद कर दिया। फिर नकदी और गहने चोरी कर फरार हो गए। डीएसपी मुकेश जाखड़ का कहना है कि उन्हें जैसे ही सूचना मिली, वह फौरन मौके पर पहुंच गए थे। चोरी का केस दर्ज कर लिया गया है।