फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Robbers running away after looting petrol pump have an encounter with police in Tarn Taran

Tarn Taran News: पेट्रोल पंप लूटकर भाग रहे लुटेरों की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक की मौत

Sat, 15 Jul 2023 12:46 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन/होशियारपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, तरनतारन/होशियारपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Jul 2023 12:46 AM IST
सार

मरने वाले लुटेरे की पहचान मनप्रीत सिंह व घायल लुटेरे जोबन अजीत सिंह निवासी भोजियां के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि पेट्रोल पंप मालिकों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन
Robbers running away after looting petrol pump have an encounter with police in  Tarn Taran
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के तरनतारन जिले के कस्बा झब्बाल में पेट्रोल पंप लूट कर भाग रहे लुटेरों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस से खुद को घिरता देखकर बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें दोनों लुटेरे घायल हो गए। पुलिस ने तुरंत दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने इलाके की नाकाबंदी करके बाकी आरोपियो की तलाश शुरू कर दी है जबकि घायल लुटेरे का इलाज जारी है। एसपी (आई) विशालजीत सिंह ने बताया कि मामले की अभी जांच चल रही है। मरने वाले लुटेरे की पहचान मनप्रीत सिंह व घायल लुटेरे जोबन अजीत सिंह निवासी भोजियां के तौर पर हुई है। पुलिस का कहना है कि पेट्रोल पंप मालिकों के बयान के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है।

विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर हत्या का मामला: हत्या में प्रयुक्त हथियार समेत चार गिरफ्तार

उधर, होशियारपुर जिले में फगवाड़ा रोड पर गांव पूंगा के पास रिलायंस पेट्रोल पंप पर हुई युवक की हत्या मामले में मॉडल टाउन पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। मॉडल टाउन थाने के एसएचओ करनैल सिंह ने बताया कि तन्मय सिंह निवासी मोहल्ला रामगढ़ थाना सिटी होशियारपुर की 7 व 8 जुलाई की मध्य रात्रि को पेट्रोल पंप पर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद 8 जुलाई को मॉडल टाउन थाने में इस संबंध में केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों आरोपियों की तलाश में जुटी थीं। इस दौरान मुख्य आरोपी विशाल निवासी पिपलांवाला, रमनदीप और रोहित उर्फ टुन्नी निवासी बस्सी दौलत खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में दिया गया है। मामले में एक जुवेनाइल आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश करने के बाद ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed