{"_id":"5857e1384f1c1bd663e39121","slug":"robbers-beaten-nri-old-couple-run-away-with-money-and-jewellery","type":"story","status":"publish","title_hn":"NRI दंपति के घर में घुसे, मारपीट कर लूट ले गए नगदी और गहने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
NRI दंपति के घर में घुसे, मारपीट कर लूट ले गए नगदी और गहने
ब्यूरो/अमर उजाला, मोगा(पंजाब)
Updated Mon, 19 Dec 2016 07:01 PM IST
विज्ञापन
पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार लुटेरे बुजुर्ग एनआरआई दंपति के घर में घुसे और मारपीट करके नगदी, गहने लूटकर भाग गए। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना पंजाब के मोगा की है। थाना बाघापुराना अधीन गांव राजेआना में बीती रात लुटेरों ने एक बुजुर्ग एनआरआई दंपति के घर में दाखिल होकर 51 सौ डॉलर, 56 हजार रुपये की नकदी और करीब 14 तोले सोने के गहने लूट लिए।
लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति को गोली मारने की धमकी दी और उनके सोने के जेवर और कड़े के साथ अन्य गहने भी उतरवा लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इसका जायजा लिया। डीएसपी बाघापुराना सुखदेव सिंह थिंड ने बताया कि पीड़ित एनआरआई सुखमंदर सिंह के बयानों के आधार पर अज्ञात आरोपियों खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सुखमंदर सिंह (80) गांव राजेआना विदेश (कनाडा) में रहता है। एनआरआई सुखमंदर सिंह 10 दिन पहले 9 दिसंबर को कनाडा से अपनी पत्नी गुरदेव कौर (76) के साथ भारत आया था। पुलिस के अनुसार बीती आधी रात तीन से चार लुटेरे दीवार पार करके पीड़ित एनआरआई के घर में दाखिल हुए। लुटेरों ने गहरी नींद में सो रहे बुजुर्ग एनआरआई दंपति के कमरे का दरवाजा धक्का मार कर खुलवाया।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग एनआरआई दंपति को गोली मारने की धमकी देकर सब उनके हवाले करने को कहा। डकैत 51 सौ कैनेडियन डॉलर, 56 हजार रुपये की नकदी और करीब 14 तोले सोने के जेवर लूट कर फरार हो गए। थाना बाघापुराना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।