{"_id":"88619036db19e7cbc2b0f48f9ac94b73","slug":"robber-jumped-from-roof-in-chandigarh-crtiticall-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी करने घुसा था, जाग गया परिवार, छत से छलांग लगा दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी करने घुसा था, जाग गया परिवार, छत से छलांग लगा दी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Jan 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में एक चोर घर में चोरी करने घुसा था। कदमों की आहट से अचानक परिवार जाग गया और उसने छत से छलांग लगा दी। इस तरह कूदने से चोर की टांग टूट गई। अब वह अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, सेक्टर-62 स्थित मकान नंबर-2022 की तीसरी मंजिल पर दो चोर वारदात के इरादे से घुसे थे। उनकी आहट से परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। परिवार के लोगों को आता देख एक चोर ने छत से छलांग लगा दी। इस घटना में एक चोर की टांग टूट गई।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी अरसिक मोहम्मद निवासी नडीयाली गांव मोहाली को जीएमसीएच-32 में भर्ती कराया है। जबकि उसके साथी चोर अमनदीप को गिरफ्तार कर थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में आरोपी अमनदीप ने बताया कि वह घर में छोटी मोटी चोरियां करते हैं।
विज्ञापन
उसके मुताबिक नलों की टोटियां, गैस सिलेंडर और अन्य की सामान की वह तलाश में रहते हैं। पुलिस दूसरे आरोपी के ठीक होने का इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि चोरी करने का प्लान वही तैयार करता था।