{"_id":"9c349468acecddb0ba8035e90c11773f","slug":"robber-and-murder-of-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेरे में पति की हत्या कर पत्नी को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डेरे में पति की हत्या कर पत्नी को लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल/नीलोखेड़ी
Updated Thu, 15 May 2014 08:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना बुटाना क्षेत्र के गांव समानाबाहू के एक डेरे पर नींद में सो रहे एक व्यक्ति की फंदा लगा कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
साथ में दूसरी चारपाई पर बच्चे के साथ सो रही महिला को नशीला पदार्थ पिला कर बेहोश कर दिया गया। महिला का आरोप है कि उसके पति की हत्या नकाबपोश बदमाशों ने की है।
बदमाश उसके सोने और चांदी के जेवर भी लूट ले गए। जानकारी होते ही एसपी अभिषेक गर्ग, डीएसपी बलजिंद्र सिंह और थाना बुटाना प्रभारी श्रीदत्त भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव समानाबाहू के डेरे पर उत्तरप्रदेश के जिला रामपुर के गांव राजारामपुर निवासी रामकिशोर यादव (36) पत्नी नूरवी के साथ बाहर आंगन में सो रहा था। नूरवी नौ महीने की बेटी के सात अलग चारपाई पर सो रही थी।
विज्ञापन
रामकिशोर पीएसीएल सीड कंपनी में काम करता था। यह कंपनी का ही डेरा है, जहां रामकिशोर अपने बीवी बच्चों के साथ सो रहा था। पुलिस के अनुसार रात में तीन चार नकाबपोश बदमाश आए। उन लोगों ने रामकिशोर के गले में फंदा डाल कर उसकी हत्या कर दी।
नूरवी का कहना है कि बदमाशों ने उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेहोश हो गई। बदमाश उसके सोने और चांदी के आभूषण भी लूट ले गए। पुलिस के अनुसार रामकिशोर के गले पर फंदे से गला घोंटने के निशान हैं। उसके कंधे दबाने के भी निशान हैं।
एसपी ने दिए कार्रवाई के निर्देश
घटना की जानकारी होते ही एसपी अभिषेक गर्ग और डीएसपी बलजिंद्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर मौके के मुआयना किया। फोरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।