{"_id":"5bbce21b867a5528296cc825","slug":"robbed-of-rs-15-lakh-in-punjab-s-ludhiana-by-servant-by-servant","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के लुधियाना में 15 लाख की लूट, घरेलू नौकर ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब के लुधियाना में 15 लाख की लूट, घरेलू नौकर ने दिया वारदात को अंजाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के लुधियाना में 15 लाख की लूट की वारदात सामने आई है। घरेलू कामकाज के लिए दो सप्ताह पहले रखे नौकर ने दो दिन पहले प्लाइवुड व्यापारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। आरोपी घर की अलमारियां तोड़ कर 15 लाख के जेवरात, दो लाख रुपये, दो लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना का पता उस समय चला जब घर का मालिक परिवार के साथ वापस घर लौटा। सामान बिखरा पड़ा देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में विजय कुमार की शिकायत पर नेपाल के जिला छेटी गांव निवासी गोपाल के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। विजय कुमार के मुताबिक उसका प्लाइवुड का काम है। उसे घरेलू कामकाज के लिए लड़के की जरूरत थी।
विज्ञापन
दो सप्ताह पहले इलाके का चौकीदार उसे साथ लाया और बोला कि यह उसका रिश्तेदार है, उसे काम दे दे। चौकीदार पर विश्वास कर उन्होंने गोपाल को काम पर रख लिया। दो दिन पहले विजय कुमार परिवार के साथ सामान की खरीददारी करने के लिए चले गए। गोपाल घर में अकेला था। उसने घर की अलमारियों के ताले तोड़ कर अंदर से जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
जब वह रात को घर लौटे तो अंदर नौकर नहीं था। जब वह कमरे में गए तो अलमारियों के ताले टूटे देखे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को जी। जांच अधिकारी एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपी के बारे में अभी कोई सुराग नहीं है। विजय कुमार ने आरोपी के बारे में कोई पुलिस वेरिफिकेशन नहीं करवाया था। उनके पास आरोपी का न तो कोई आईडी प्रूफ है और न ही कोई अन्य सामान। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।