ड्रग रैकेट: अकाली नेता ने युवक को काट डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखदेव कल्याण उर्फ चिड़ी ने अपने भतीजों के साथ मिलकर भीड़ भरे ओल्ड जीटी रोड पर नाज सिनेमा के सामने 23 साल के एक युवक को धारदार हथियारों से बुरी तरह काट डाला और फरार हो गया।
मंगलवार को हुई इस वारदात में युवक को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हमले का कारण पुरानी रंजिश व ड्रग के धंधे में वर्चस्व की लड़ाई को माना जा रहा है। आरोपी शिअद नेता सुखदेव कल्याण का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है।
वह धारा 326 के संगीन जुर्म में पुलिस को वांछित है। लेकिन अब तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। लंबे अरसे तक कांग्रेस से जुड़े रहे सुखदेव कल्याण को कुछ समय पहले ही शिअद प्रधान सुखबीर बादल और युवा शिअद सरपरस्त विक्रम सिंह मजीठिया शिरोमणि अकाली दल में शामिल लाए थे।
धारदार हथियारों से अर्जुन और राहुल पर हमला
जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात जब अली मोहल्ला निवासी अर्जुन अपने दोस्त राहुल के साथ ओल्ड जीटी रोड पर अपने मोहल्ले के बाहर खड़ा था।
तभी हथियारों से लैस शिअद नेता सुखदेव कल्याण, उसके भतीजे सिकंदर कल्याण, सूरज कल्याण और उनके अज्ञात साथी आए। उन्होंने धारदार हथियारों से अर्जुन और राहुल पर हमला कर दिया।
अर्जुन की गर्दन और सिर पर गहरे कट लगे और उसके शरीर से खून की धाराएं बह निकलीं। दोनों घायलों को स्थानीय सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर अर्जुन को मृत घोषित कर दिया गया।
सुखदेव कल्याण अपने परिवार सहित फरार
इस बीच अली मोहल्ले के लोग भी अस्पताल पहुंच गए और उन्होंने हंगामा कर दिया। आपातकालीन में बैठे चिकित्सक ने बार-बार हूटर बजाए, तो एसीपी सेंट्रल, एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
उन्होंने हालात पर काबू पाया और अली मोहल्ले की गलियों में छापेमारी की। लेकिन सुखदेव कल्याण अपने परिवार सहित फरार हो गया। पता चला है कि सुखदेव कल्याण और उसके भतीजों का पहले भी अर्जुन व उसके साथियों के साथ झगड़ा हुआ था।
झगड़े की वजह इलाके में बिकने वाली ड्रग थी। लोगों का कहना है कि सुखदेव कल्याण के गुट के लोग अपना माल बेचकर इलाके में वर्चस्व बनाना चाहते थे। शिअद नेता होने के कारण पुलिस भी उन पर हाथ नहीं डाल रही थी।