फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   refusing to marry girl kidnap

शादी से इंकार करने पर लड़की को खौफनाक सजा

Tue, 31 Mar 2015 05:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Tue, 31 Mar 2015 05:53 PM IST
विज्ञापन
refusing to marry girl kidnap

शादी से इनकार किया जाना लड़के को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने अपने दोस्त संग मिल कर रच दी खौफनाक साजिश। मामला पंजाब के लुधियाना का है। सलेम टाबरी इलाके में एक युवती को एक लड़के ने इस वजह से अगवा कर लिया कि उक्त युवती ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन


युवती के परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद जालंधर के रहने वाले वड़ीवल और उसके दोस्तों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।

शिकायतकर्ता के मुताबिक उसकी बेटी के रिश्ते की बात जालंधर के वड़ीवल के साथ चल रही थी। किसी कारणों से उनकी बेटी ने शादी से इंकार कर दिया। जब आरोपी को पता चला कि लड़की ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया है तो उसने युवती को अगवा करने की प्लानिंग बनाई। इसके लिए उसने अपने दोस्तों से मदद ली।
विज्ञापन


शनिवार सुबह युवती धार्मिक स्थान पर माथा टेककर घर आ रही थी तो रास्ते में आरोपी कार में साथियों के साथ आया और उसकी बेटी को अगवाकर फरार हो गए। थाना सलेम टाबरी में तैनात एएसआई दीदार सिंह ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नर्सिंग का कोर्स कर रही छात्रा ‌किडनैप

refusing to marry girl kidnap

उधर अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरू में एक लड़की को भगाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है।

लड़की पिता ने पुलिस को दी गई शिकायत में उसकी चौबीस वर्षीय लड़की श्री गुरु तेग बहादुर नर्सिंग कालेज में नर्सिंग का कोर्स कर रही है। उसके साथ ही कुलदीप कौर सपुत्री काबल सिंह, निवासी गॉंव छापियॉं वाली, थाना ब्यास भी नर्सिंग का कोर्स करती है।

कुलदीप कौर ने अपने ताया के बेटे बलवंत सिंह पुत्र बलदेव सिंह, निवासी गॉंव छापियॉं वाली थाना ब्यास में मेरी लड़की को शादी का झांसा देकर अगवा कर लिया है। चौकी इंचार्ज हरजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना जंडियाला में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed