फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with three years old girl child at sangrur of punjab, condition is very critical

साढ़े 3 साल की बच्ची से रोंगटे खड़े कर देने वाली दरिंदगी, डाक्टर रह गए सन्न

Tue, 31 Jan 2017 09:32 AM IST
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़
आशीष वर्मा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 31 Jan 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
rape with three years old girl child at sangrur of punjab, condition is very critical
बच्ची के साथ रेप
साढ़े 3 साल की बच्ची के साथ रौंगटे खड़े कर देने वाली दरिंदगी किए जाने का मामला सामने आया है। मंजर इतना खौफनाक था कि डॉक्टर भी चौंक गए। वारदात पंजाब के संगरूर जिले के एक गांव में अंजाम दी गई। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में इतनी गंभीर चोटें हैं कि पीजीआई के डॉक्टर भी हिल गए हैं। बच्ची के वजाइना और रेक्टल एक में मिल गए हैं।
विज्ञापन


अंदर तक दोनों पार्ट डैमेज हैं, जिससे मल व मूत्र रुक नहीं पा रहे। करीब छह घंटे चले आपरेशन के बाद बच्ची खतरे से तो बाहर से आ गई है, लेकिन अंग कितने काम कर पाएंगे, उसके बारे में बाद में पता चलेगा। बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने एक महिला पर परचा दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी अब भी गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन


केस दर्ज, आरोपी गिरफ्त से बाहर
भवानीगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ गुरदीप सिंह के मुताबिक आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पोक्सो एक्ट (प्रोटेक्शन आफ चिल्ड्रेन फ्राम सेक्सुअल ऑफेंस) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। सत्या के खिलाफ भी परचा दर्ज किया गया है। जांच चल रही है। आईओ को पीजीआई भेजा गया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि थाने की पुलिस चुनाव में ही व्यस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से हुआ मामले का खुलासा

rape with three years old girl child at sangrur of punjab, condition is very critical
बच्ची के साथ रेप - फोटो : डेमो फोटो
संगरूर निवासी मंजीत (नाम बदला हुआ) की तीन बेटियां हैं। तीन महीने पहले दूसरे नंबर की बेटी को उन्होंने दूसरे गांव की एक 50 वर्षीय सत्या नाम की महिला को गोद दे दिया था। महिला के घर में उसका पति और एक बेटा है। 26 जनवरी को जब मंजीत और उसकी पत्नी बेटी से मिलने महिला के घर पहुंचे तो बेटी की हालत देखकर उन्हें थोड़ा अजीब लगा। उसके मुंह पर खरोंच और काटने के निशान थे।

मंजीत ने सत्या से पूछा तो बताया कि माता (चिकन पॉक्स) निकल आई है। वे बच्ची को लेकर अपने घर आ गए। घर पर जब उसके कपड़े उतारे तो पूरे शरीर पर दांत से काटने और खरोंच के निशान थे। मल और मूत्र से कपड़े सने थे। उनको लगा कि बेटी के साथ कुछ गलत हुआ है। वे बेटी को लेकर पहले भवानीगढ़ के जिला अस्पताल, फिर पटियाला के राजिंदरा हास्पिटल और आखिर में पीजीआई पहुंचे।

डॉक्टरों ने जांच में पाया कि बच्ची से रेप के अलावा पूरे शरीर पर चोटों के निशान हैं। दोनों हाथों में फ्रैक्चर है। मंजीत ने सत्या और उसके बेटे हैप्पी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed