'मां' से रेप कर रहा था पुलिसवाला, 'बेटी' को देखते ही भागा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटा-बेटी दोनों घर से बाहर थे। उनकी मां घर में अकेली थी, इतने में वहां आए एक पुलिसवाले ने पिस्तौल की नोक पर उससे रेप कर दिया। घटना पंजाब के मलौट जिले की है। वारदात को अंजाम देकर चुका ही था कि इतने में पीड़िता की बेटी आ गई, उसे देख आरोपी पुलिसवाला भाग निकला। कोर्ट के आदेश पर पीड़िता का मेडिकल हो गया है।
पीड़िता ने पत्रकारों को बताया कि बीती 14 जून की शाम उसका बेटा ट्रक यूनियन में गया था, जबकि बेटी पड़ोस में नानी के घर गई थी। इतने में पुलिस कर्मचारी जसबीर सिंह (नार्कोटिक्स सैल) उसके घर पर आया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने पिस्तौल निकाल ली।
पिस्तौल की नोक पर कर्मचारी ने उसके साथ बलात्कार किया। इतने में उसकी बेटी आ गई। महिला ने बेटी को नानी व मामा को बुलाने को कहा। साथ ही, बेटी, उसका मामे व नानी ने पहुंच कर उक्त कर्मचारी को घेर लिया परन्तु वह अपनी कार (डीएल9सी8065) में फरार हो गया।
पैसे लेकर राजीनामा करने का दवाब व धमकियां दी गई
पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उसी समय में थाना सिटी में उक्त कर्मचारी के खिलाफ दरखास्त दी और अपने फटे हुए कपड़े तथा वहां रही पुलिस कर्मचारी की बनियान भी पुलिस अधिकारी को सौंपी। परन्तु हमें कोई इंसाफ नहीं मिला।
उल्टा पैसे लेकर राजीनामा करने का दवाब व धमकियां दी गई। महिला ने बताया कि उसके बाद अपने वकील राकेश इंटकान द्वारा न्यायाधीश देवनूर सिंह ने अदालत में आपबीती सुनाई।
जिस पर कोर्ट ने मेडिकलल करवाने के आदेश दिये। बीती शाम श्री मुक्तसर साहिब के राजकीय अस्पताल में महिला का मेडिकल हो गया। महिला ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि उस व उसके परिवार को उक्त दोषियों के जानी-माली नुकसान का खतरा है।