फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with minor girl by teenager student

10वीं के छात्र ने नाबालिग से किया रेप

Fri, 29 Aug 2014 07:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना)
ब्यूरो/अमर उजाला, हलवारा (लुधियाना) Updated Fri, 29 Aug 2014 07:25 PM IST
विज्ञापन
rape with minor girl by teenager student

पंजाब के लुधियाना के हलवारा में 10वीं के छात्र ने नाबालिग लड़की के साथ रेप किया। इस मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर नाबालिग छात्र पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में पुलिस ने पीड़ित की मेडिकल जांच कराई। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे जुबनेलाइज होम में भेज दिया।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी छात्र इलाके में स्थित एक मार्बल स्टोर पर पार्टटाइम नौकरी भी करता है। शुक्रवार सुबह लड़की अपने भांजे को स्कूल बस चढ़ाने के बाद घर जा रही थी तो आरोपी मार्बल स्टोर पर सफाई कर रहा था। लड़की को अकेला जाता देख उसे अंदर खींच कर ले गया।

विज्ञापन

लड़की और लड़के परिजनों में पुराना झगड़ा

rape with minor girl by teenager student

आरोपी ने दुकान में बने पिछले कमरे में उससे दुराचार किया। इसके बाद उसने लड़की को किसी को न बताने की धमकियां भी दी। पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। आरोपी मूल रूप से बिहार के जिला मधेपुरा के गांव बिहारीगंज का रहने वाला है।

वहीं आरोपी के परिजनों ने कहा कि लड़की के परिजनों से उनका पिछले कुछ समय से पानी को लेकर झगड़ा चल रहा है। कई बार यह झगड़ा थाने भी जा चुका है।

तीन महीने पहले उक्त लड़की ने आरोपी के पिता पर भी दुराचार का आरोप लगाया था, जो गलत साबित हुआ था। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को गलत फंसाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed