{"_id":"e640f8020b970779d6009a8153b792cf","slug":"rape-with-minor-and-disabled-girl-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूंगी-बहरी लड़की से बूढे ने किया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गूंगी-बहरी लड़की से बूढे ने किया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
Updated Wed, 03 Sep 2014 09:35 PM IST
विज्ञापन
मानसा के गांव उभ्भा में एक बुजुर्ग किसान पर 12 वर्षीय गूंगी-बहरी लड़की से दुराचार करने का आरोप लगा है। पीड़ित लड़की को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। थाना जोगा की पुलिस ने बुजुर्ग किसान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गांव उभ्भा के खेत में एक किसान गुरतेज सिंह उर्फ दसी पुत्र हाकम सिंह वासी रहता है। उसके थोड़ी ही दूरी पर कुछ और व्यक्ति भी खेत में रहते हैं।
गुरतेज सिंह ने वहां खेत में खेल रही गूंगी-बहरी लड़की को किसी सुनसान कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया और भाग गया।
वुमन सेल की इंचार्ज जसविंदर कौर ने बताया कि पीड़ित लड़की को जांच के लिए मानसा के अस्पताल में दाखिल करवा कर मेडिकल जांच करवाई जा रही है। इसके बाद अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। गुरतेज अभी फरार है।
विज्ञापन