फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with lady by husband and brother-in-law

पति, देवर ने बांधा और बारी-बारी लूटी आबरू

Fri, 13 Jun 2014 03:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 13 Jun 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
rape with lady by husband and brother-in-law

दो महीने से पति से अलग रह रही विवाहिता जब दोबारा ससुराल गई तो वहां उसके साथ गैंगरेप हो गया। महिला ने पुलिस को उससे सामूहिक दुराचार होने की शिकायत दी।

विज्ञापन


शिकायत में विवाहिता ने पति और देवर पर उससे गैंगरेप करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने विवाहिता का मेडिकल करवाया। मामला, हरियाणा के यमुनानगर जिले के जठलाना इलाके का है।

विज्ञापन

दो महीने से पति से अनबन थी

rape with lady by husband and brother-in-law

जठलाना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी तीन साल पहले अशोक कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद सब ठीक चलता रहा। इस दौरान उसे एक बेटा भी हुआ।

करीब दो माह पहले मामूली बात पर उसकी पति से बहस हो गई। इसके बाद वह अपने पिता के घर आकर रहने लगी। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार को वह अपने डेढ़ वर्षीय बेटे से मिलने ससुराल गई।

वहां उसके पति ने अपने छोटे भाई सौरभ के साथ उसे बंधक बना लिया और दोनों ने उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे धमकी दी कि यदि मुंह खोला तो जान से मार देंगे।

पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज

rape with lady by husband and brother-in-law

पुलिस को विवाहिता ने पति और देवर द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने की शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाकर पति और देवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है।
- शीलावंती, एसआई जांच अधिकारी, थाना जठलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed