फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with innocent child, Baby Death

हैवानियत सह न पाई मासूम बच्ची, दम तोड़ा

Sun, 04 May 2014 05:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी Updated Sun, 04 May 2014 05:30 PM IST
विज्ञापन
rape with innocent child, Baby Death

अंबाला शहर के मनमोहन नगर में वीरवार शाम को अपने ही घर के पास एक सवा साल की बच्ची बुरी हालत में तड़प रही थी। लोगों ने जब उसे देखा तो उसे शहर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया यहां चिकित्सकों ने बच्ची की मेडिकल जांच के बाद बताया कि बच्ची के साथ दुराचार हुआ है।

विज्ञापन


चिकित्सकों ने बच्ची को प्राथमिक इलाज दिया मगर उसकी हालत बिगड़ती देख उसे पीजीआई रेफर करने का निर्णय लिया। अभी पीजीआई भेजने की प्रक्रिया चल ही रही थी कि दर्द से तड़प रही बच्ची ने दम तोड़ दिया। अंबाला पुलिस का दावा है कि आधा दर्जन से अधिक जांच टीमें इस मामले में आरोपी की तलाश में निकल पड़ी हैं।

विज्ञापन

मासूम के साथ ऐसे घटी हैवानियत

rape with innocent child, Baby Death

शहर के मनमोहन नगर में रहने वाली बच्ची की दादी ने बताया  कि वह अपने घर से कुछ दूरी पर घास लेने गई थी जबकि उसकी पोती का पिता यानी उसका बेटा भी मजदूरी करने गया था।

घर में अन्य परिजन थे, मगर उसकी एक साल चार माह की पोती वहीं घर के बाहर ही खड़ी थी। उसके बाद बच्ची अचानक लापता हो गई। थोड़ी देर बाद घर के पास ही बच्ची बुरी हालत में तड़पती हुई देखी गई। इसकी सूचना तुरंत परिजनों को दी। साथ ही पुलिस को भी सूचित किया। बच्ची को शहर के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां इलाज के दौरान पीजीआई भेजते हुए बच्ची ने तड़पते हुए दम तोड़ दिया।

बेहोश हुआ पिता, बैड तक नहीं मिला

rape with innocent child, Baby Death

सिविल अस्पताल में देर रात पुलिस अपनी कार्रवाई में जुटी रही। उधर, सिविल अस्पताल पहुंचा बच्ची का मजदूर पिता इस हादसे को देखकर बेहोश हो गया। संवेदनहीनता की हद यह रही कि पिता वहीं बाहर ट्रामा सेंटर के बाहर जमीन पर पड़ा रहा, किसी ने सुध तक नहीं ली।

उधर, मौके पर पहुंचे नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन हरीश सासन ने सीएमओ को फोन कर बच्ची के पिता को दाखिल करवाने को कहा मगर जब कोई बात न बनी, तो उन्होंने डीसी अंबाला को फोन कर दिया। इसके बाद मृतक बच्ची के बेहोश पिता को ट्रामा सेंटर के भीतर ले जाया गया, मगर बेड न होने की वजह से उसे जमीन पर ही लिटाकर उसका इलाज शुरू कर दिया गया।

विज्ञापन

दिल दहला देने वाली घटना पर पुलिस मौन

rape with innocent child, Baby Death

इस हैवानियत भरी घटना ने अंबाला पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर एक बहुत बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। घर के बाहर से ही खड़ी बच्ची अचानक लापता होती है, उसके साथ दुराचार होता है, उसके गुप्तांगों को नुकसान पहुंचाया जाता है, फिर दोबारा उसे वहीं घर के पास ही फेंक दिया जाता है।

अस्पताल में डॉक्टर उसके रेप की पुष्टि करता है, मगर पुलिस इस बारे में कुछ भी कहने से हिचकिचाती है। समाजसेवी बलभ्रद देव थापर व मदनलाल का कहना है कि यहे घटना दिल दहला देने वाली है। पुलिस क्या कर रही है? क्या इसी तरह पुलिस लोगों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया करवाएगी। पुलिस तुरंत आरोपियों को गिरफ्तार करे।

डीजीपी हरियाणा ने तलब की रिपोर्ट

rape with innocent child, Baby Death

पुलिस सूत्रों के अनुसार अंबाला में घटी घटना पर हरियाणा पुलिस महानिदेशक ने अंबाला पुलिस से रिपोर्ट तलब कर ली है। अंबाला में इस घटना ने न केवल लोगों के दिल दहला दिए हैं, बल्कि पूरे पुलिस महकमे में भी हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।

अंबाला पुलिस ने अपनी तमाम जांच एजेंसियों, थाना तथा चौकी पुलिस को आरोपियों की तलाश में लगा दिया है। पुलिस इस मामले में फिलहाल कोई बातचीत नहीं कर रही है लेकिन डीजीपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अंबाला पुलिस से तुरंत रिपोर्ट भेजने को कहा है। इस संबंध में अंबाला के डीसीपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अपनी छह से ज्यादा जांच टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए रवाना कर दी हैं। आरोपी जो भी हैं, वह पुलिस और कानून के हाथों नहीं बच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed