फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with daughter from 5 years

नाबालिग बेटी से बाप की घिनौनी करतूत शर्मसार करेगी

Fri, 04 Sep 2015 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ारड़(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, ख्ारड़(पंजाब) Updated Fri, 04 Sep 2015 05:40 PM IST
विज्ञापन
rape with daughter from 5 years

12वीं में पढ़ने वाली बेटी के साथ बाप की घिनौनी करतूत आपको शर्मसार कर देगी। बाप सिक्योरिटी गार्ड था और वह पिछले 5 साल से अपनी बेटी से हवस मिटा रहा था। मामला मोहाली के खरड़ का है।

विज्ञापन


पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयानों के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और छापेमारी कर उसे हिरासत में भी ले लिया।

अपने बयान में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की ने बताया है कि वह तीन बहनों में सबसे बड़ी है। उसके पिता सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं, जबकि मां प्राइवेट जॉब करती हैं।

विज्ञापन

स्कूल की छुट्टी से पहले ले आता था घर

rape with daughter from 5 years

पीड़ित लड़की ने बताया कि उसका पिता पांच वर्ष से स्कूल की छुट्टी होने से पहले ही उसे घर ले आता था। क्योंकि उस समय घर में कोई भी मौजूद नहीं रहता था। इसके बाद वह उसके साथ रेप करता था। जब भी वह अपनी मां से इस बारे में बात करना चाहती तो वो उसे डरा धमका कर रोक देता था।

बुधवार को भी वह लड़की को स्कूल से दोपहर करीब 12 बजे घर ले आया। इसके बाद उसने रेप किया। पीड़ित लड़की ने बताया कि जब शाम को उसकी मां घर लौटी तो उसने हिम्मत करके आपबीती बताई।

घटना की जानकारी होते ही पीड़ित लड़की की मां ने अपने भाई को पूरी बात बता दी। फिर लड़की के मामा ने घटना की जानकारी खरड़ सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल करवाकर उसके बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed