फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with colleague in shop

सहकर्मी ने युवती को लिफ्ट देकर लूट ली आबरू

Wed, 22 Apr 2015 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट(पंजाब) Updated Wed, 22 Apr 2015 05:42 PM IST
विज्ञापन
rape with colleague in shop

लिफ्ट देने के बहाने सहकर्मी से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मामला पठानकोट का है। कानवां पुलिस ने मामले की शिकायत पर मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जाते हैं।

विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शहर में एक निजी अस्पताल में काम करती है। उसका आरोप है कि गांव कोठी पंडिता निवासी प्रदीप कुमार भी उसके साथ ही काम करता है।
विज्ञापन


वीरवार की शाम की ड्यूटी खत्म करने के बाद वह अपने काम के सिलसिले में ढांगू रोड पर आना था। उसने बताया कि ढांगू रोड पर छोड़ने का बहाना कर प्रदीप ने उसे लिफ्ट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आइसक्रीम में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया

rape with colleague in shop

उसने बताया कि ढांगू रोड पर बिजली घर के पास प्रदीप ने उसे आइसक्रीम खिलाई और उसके बाद अस्पताल में वापस छोड़ने का वादा किया। उसका आरोप है कि आइसक्रीम में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिला दिया गया।

इससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में ढांगू रोड पर एक दुकान के भीतर बने कमरे में आरोपी उसे ले गया। वहां पर दुकान के बाहर विक्की और एक अन्य युवक बाहर खड़े हो गए और कमरे में प्रदीप ने उसके साथ बलात्कार किया।

शिकायत के आधार पर कानवां पुलिस ने उपरोक्त तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कानवां के एसएचओ रविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी कर रही है और उन्हें जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed