फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rape with aunty, victim in hospital

नशे में चाची की इज्जत पर हाथ डाला, पीड़िता पहुंची अस्पताल

Mon, 15 Jun 2015 05:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Mon, 15 Jun 2015 05:43 PM IST
विज्ञापन
rape with aunty, victim in hospital

महिला ने अपने भतीजे पर शराब के नशे में मारपीट कर उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। घटना हरियाणा के फतेहाबाद के भट्टू के समीपवर्ती गांव में घटी।

विज्ञापन


सिविल अस्पताल में भर्ती 45 वर्षीय एक महिला ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार रात को उसका पति खेत में काम करने के लिए गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी। उसके जेठ का पुत्र उसे अकेला पाकर घर में घुस आया और उसने उसके साथ मारपीट कर उससे रेप किया। जब उसने शोर मचाया तो आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे छुड़ाया।
विज्ञापन


आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसे पति ने उसे भट्टू के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उसे फतेहाबाद के सामान्य अस्पताल में रेफर कर दिया। महिला के सिर पर भी चोट के गहरे निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगवा कर नाबालिगा से किया गैंग रेप

rape with aunty, victim in hospital

अबोहर (फिरोजपुर)। उपमंडल के गांव गिदड़ांवाली निवासी एक नाबालिगा को गांव के ही दो लोगों द्वारा एक महिला की मदद से अगवा कर खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है। खुईयां सरवर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता की मां ने पुलिस को दिए ब्यानों में बताया कि उनके घर पर कुछ रिश्तेदार आए हुए थे और देर सांय उसकी 17 वर्षीय बेटी रिश्तेदारों को खाना खिलाकर घर में बर्तन साफ कर रही थी कि इतने में ही उसके गांव निवासी दो लोग एक महिला सहित उसके घर में आए और उसकी बेटी को अगवा कर खेतों में ले गए।

जहां उन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा उसे बदहवास हालत में छोडकर फरार हो गए। शुक्रवार सुबह खेत से गुजर रही एक महिला ने उनकी बेटी को बेसुध व निर्वस्त्रपड़ा देख इसकी सूचना परिजनों को दी।

जिस पर उन्होंने अपनी बेटी को घर लाकर पुलिस को इसकी सूचना दी और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर महिला रोग चिकित्सक डा. अमिता चौधरी द्वारा पीड़िता का मेडिकल चैकअप किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed