फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rape with another girl in rohtak, Made video clip

रोहतक में एक और लड़की के साथ दरिंदगी, हथियार के बल पर रेप कर बनाई विडियो क्लिप

Wed, 17 May 2017 10:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा) Updated Wed, 17 May 2017 10:14 AM IST
विज्ञापन
Rape with another girl in rohtak, Made video clip
रेप - फोटो : DEMO Pics
सोनीपत युवती से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला शांत नहीं हुआ था कि एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की ने महिला थाने में डाक से शिकायत भेजी है। लड़की ने दो आरोपियों पर हथियार के बल पर दुष्कर्म करने और अश्लील विडियो क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने नामजद केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ की। साथ ही अपील की है कि पीड़िता सामने आए, जिससे आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस को 11 मई को डाक के माध्यम से एक पत्र मिला। इस पत्र में शिवाजी कॉलोनी की एक नाबालिग लड़की ने बताया कि वह 22 मार्च को छोटूराम चौक स्थित एक कैफे पर कॉफी पीने गई थी। यहां कॉफी पीने के बाद लड़की अपनी सहेली का इंतजार कर रही थी। लड़की का आरोप है कि तभी दो युवक आये और हथियार के बल पर उसे कैफे के कमरे में ले गये। इसके बाद दोनों ने लड़की से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने लड़की की अश्लील विडियो क्लिप भी बना ली।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि किसी को कुछ बताया तो वह क्लिप को इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गये। लड़की ने विडियो वारयल होने के डर से घर में किसी को कुछ नहीं बताया। बाद में लड़की ने अपना नाम लिखे बिना महिला थाना पुलिस को शिकायत पत्र भेजा। इसके बाद पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया। आरोपियों में एक झज्जर और दूसरा रोहतक की एक कालोनी का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी बोले - हम नहीं जानते लड़की को 

Rape with another girl in rohtak, Made video clip
रेप - फोटो : DEMO Pics
आरोपी बोले - हम नहीं जानते लड़की को 
पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों को महिला थाने में पूछताछ के लिए बुलाया। दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। आरोपियों ने कहा कि वह शिकायत देने वाली लड़की को नहीं जानते। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के बयान दर्ज कर लिये हैं, लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई है। 

पीड़िता सामने आये तो होगी गिरफ्तारी : एसएचओ 
मामले में महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गरिमा ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर ली गई है। पीड़िता के सामने नहीं आने के कारण उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस को मिली चिट्ठी से पीड़िता के सही पते की जानकारी नहीं है। एसएचओ का कहना है कि किसी शरारती तत्व द्वारा फर्जी शिकायत पत्र को भेजा जा सकता है। इस कारण पीड़िता का सामने आना जरूरी है। पुलिस प्रशासन ने पीड़िता से सामने आकर अपने बयान दर्ज कराने की अपील की है। पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed