{"_id":"581191e84f1c1bc877bc45d2","slug":"rape-victim-minor-girl-give-birth-to-child-in-train","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में नाबालिग युवती ने जन्मा लड़का तो सामने आया रेप का सच","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन में नाबालिग युवती ने जन्मा लड़का तो सामने आया रेप का सच
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 28 Oct 2016 11:12 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग रेप पीड़िता ने बच्चे को जन्म दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां-बाप के साथ कहीं जा रही 13 साल की लड़की ने ट्रेन में ही बच्चे को जन्म दे दिया तो चौंकाने वाला बड़ा राज सभी के सामने खुल गया। घटना हरियाणा के हिसार की है। ट्रेन में मंगलवार शाम को 13 साल की एक नाबालिग लड़की ने बच्चे को जन्म दिया। बाद में पिता ने लड़की और उसके नवजात बच्चे को यहां सिविल अस्पताल में दाखिल कराया।
पहले मामला थाने तक नहीं पहुंचा था। अब पुलिस ने इसकी गहराई से जांच शुरू कर दी है। नाबालिग लड़की का आरोप है कि नूंह के गांव में एक युवती की मदद से एक युवक ने उसके साथ रेप किया था। नूंह के एक गांव का बुजुर्ग का परिवार इन दिनों सिरसा एरिया में कपास की कटाई की मजदूरी करने आया हुआ है।
परिवार की 13 साल की एक लड़की ने मंगलवार को परिजनों को बताया कि उसके पेट में जोर से दर्द हो रहा है। इस पर उसका पिता लड़की को अपने गांव ले जाने के लिए चल पड़ा। बाप-बेटी सिरसा से ट्रेन में सवा दो बजे सवार हुए थे। भट्टू के पास किशोरी को प्रसव पीड़ा होने लगी। किशोरी ने आदमपुर के पास एक लड़के को जन्म दिया।

महिलाओं ने कराई डिलीवरी
rape with minor
किशोरी के दर्द से कराहने के चलते उसे ट्रेन में टॉयलेट के पास ले जाया गया और वहां से सवारियां हटाकर चादरें या कपड़े बांधकर महिलाओं ने डिलीवरी कराने का प्रयास शुरू किया।
उस हिस्से से अन्य सवारियों को आगे भेजा गया। काफी देर बाद किशोरी ने लड़के को जन्म दिया। हिसार स्टेशन आने तक महिलाओं ने किशोरी और उसके नवजात बच्चे को संभाला।
बच्चा नहीं रखना चाहते बाप-बेटी
यहां रेलवे स्टेशन पर पिता ने बेटी और उसके नवजात बच्चे को बड़ी मुश्किल से ट्रेन से उतारा और फिर उन्हें वहां एक तरफ ले जाया गया। सिविल अस्पताल में फोन करने पर कुछ देर बाद वहां एक एंबुलेंस पहुंची।
उसके बाद देर शाम बाप-बेटी और नवजात बच्चे को सिविल अस्पताल में ले जाया गया और जच्चा-बच्चा को वार्ड में दाखिल कराया गया। वार्ड के स्टाफ ने बताया कि जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं। बाप-बेटी का कहना है कि वे बच्चे को रखना नहीं चाहते। बच्चा किसी को गोद देना चाहते हैं।

दुष्कर्मी का नाम नहीं बता सकी किशोरी
rape with minor
किशोरी ने पूछने पर बताया कि साढे़ नौ माह पहले नूंह के उसके गांव में एक लड़के ने पड़ोसी युवती की मदद से उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। युवती पानी भरने का बहाना बनाकर उसे साथ जंगल के पास नल पर ले गई थी। वहां युवती लघुशंका का बहाना बनाकर दूर चली गई थी। तभी वह युवक पीछे से मुंह दबोचकर उसे झाड़ियों में ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया था।
उसे वहां ले जाने वाली युवती उस युवक को जानती है। उसके बाद गर्भ ठहरने पर उसने मां को आपबीती बताई थी, लेकिन उसने लोकलाज का भय दिखाकर उसे चुप करा दिया था। किशोरी के पिता का कहना है कि उसे इस बारे में नहीं पता था, बच्ची कम उम्र की है और सेहतमंद है। इसलिए उसे अहसास नहीं हुआ और न पत्नी ने उसे बताया। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।