{"_id":"5a6a28b64f1c1b7c268b658f","slug":"rape-case-registered-in-kharar-punjab-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथ रहने वाली सहेली ने युवक से कराई दोस्ती, फिर बेहोश कर रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथ रहने वाली सहेली ने युवक से कराई दोस्ती, फिर बेहोश कर रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़(पंजाब)
Updated Fri, 26 Jan 2018 10:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज की एक छात्रा ने अपनी एक सहेली और एक युवक पर बेहोश करके दुराचार करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर घडुआं पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता ने बताया है कि वह खरड़ के नजदीक एक कालेज में पढ़ती है।
कॉलेज में उसकी दोस्ती क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की से हो गई थी। जो बाद में उसके साथ ही रहने लग गई थी। सहेली ने एक दिन अपने दोस्त प्रदीप शर्मा से उसे मिलाया, इसके बाद वह दोनों दोस्त बन गए। एक दिन सहेली ने उसे मिठाई खिलाई, जिसे खाते ही उसे चक्कर आने लगे। उसकी सहेली और प्रदीप शर्मा दोनों उसे कमरे में ले गए। वहां जाकर वह बेहोश हो गई।
होश में आने पर पीड़ित युवती को पता चला कि उसके साथ रेप हुआ है। पीड़िता ने अपने साथ हुई रेप की घटना की शिकायत पुलिस में देने की बात कही, लेकिन उसकी सहेली ने कहा कि वह शिकायत न करे। प्रदीप शर्मा उसके साथ विवाह करवा लेगा। आरोपी लंबे समय तक पीड़िता को विवाह का झांसा देता, लेकिन उसने विवाह नहीं किया। हारकर पीड़िता ने प्रदीप शर्मा और उसकी दोस्त लड़की के खिलाफ घडुआं पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376,120बी के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।