शादी के दिन ही दूल्हा रेप केस में अंदर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी के दिन दूल्हा घोड़ी चढ़ने की बजाय जेल पहुंच गया। शादी की तैयारियों के बीच गांव की युवती ने थाने पहुंचकर उक्त युवक पर साढ़े तीन साल तक शादी के नाम पर दुराचार करने का आरोप लगाया।
लड़की ने पुलिस को शिकायत देकर कहा कि युवक लगातार मुझे शादी का झांसा देता रहा और अब किसी और से शादी कर रहा है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने शादी के घर से युवक को गिरफ्तार कर लिया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
कलानौर से रोहतक आनी थी बारात
मामला कलानौर कस्बे का है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि साढे़ तीन साल पहले राजा नाम के एक युवक के साथ उसकी मुलाकात हुई। शादी का झांसा देकर वह उसके साथ लगातार दुराचार करता रहा। लेकिन बृहस्पतिवार को उसे पता लगा कि राजा उसे धोखा दे रहा है। वह 14 नवंबर को रोहतक निवासी किसी लड़की से शादी कर रहा है।
वर्जन
युवती ने जिस युवक पर दुराचार के आरोप लगाए हैं, उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की शुक्रवार को शादी होनी थी। अदालत ने आरोपी को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जांच जारी है।
रमेश, कलानौर थाना प्रभारी।