{"_id":"585e5fe04f1c1b1864e3cdb8","slug":"railway-employee-raped-minor-girl-at-ambala-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मी की करतूत, दोस्ती करके शादी का झांसा दिया और कर दिया रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलकर्मी की करतूत, दोस्ती करके शादी का झांसा दिया और कर दिया रेप
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला(हरियाणा)
Updated Sat, 24 Dec 2016 06:32 PM IST
विज्ञापन
rape
रेलवे कर्मचारी की शर्मनाक हरकत देखिए। उसने नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया और फिर हवस बुझाई। मामला हरियाणा के अंबाला का है। युवक अकसर उससे शारीरिक संबंध बना लेता और वादा करता कि वह उससे शादी करेगा, लेकिन अब युवक शादी करने से मुकर रहा है। लड़की ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।
लड़की ने बताया कि जब वह महज तेरह साल की थी तब उसकी सुंदर नगर में रहने वाले रेलवे कर्मी युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों आपस में खूब बातचीत करते थे। रात-रात तक दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती रहती। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ घूमने जाते और साथ-साथ जीने मरने की कसमें खाते थे। लड़की के मुताबिक वह अपनी मां के साथ रहती है।
युवक उसे अक्सर अपने साथ ले जाता और उससे दुष्कर्म करता था। वह उससे शादी करने का वादा करता था। शादी न करने पर उसने युवक से दूरी बना ली थी। लड़की के मुताबिक अब युवक बीते चार माह से फिर उसे परेशान करने लगा। इसकी जानकारी लड़की ने अपनी मां को दी। जिसके बाद युवती की मां पहले पड़ाव और फिर महिला थाने में शिकायत लेकर पहुंची। लड़की का छावनी के नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।