फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   purse and mobile snatching with woman in chandigarh

महिला से पर्स और मोबाइल छीन भागे बाइक सवार युवक

Mon, 30 May 2016 01:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 May 2016 01:52 AM IST
विज्ञापन
purse and mobile snatching with woman in chandigarh
बैग स्नैचिंग - फोटो : फाइल फोटो

डड्डूमाजरा कॉलोनी में महिला के हाथ से अज्ञात बाइक सवार पर्स छीनकर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर मलोया पुलिस थाने में अज्ञात बाइक सवार युवक  पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार की शाम निर्मला घर का सामान खरीदने मार्केट गई थी। जब वह वापस लौट रही थी तभी एक बाइक पर युवक तेज रफ्तार से आया व महिला केहाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। पर्स में महिला का मोबाइल व 200 रुपये नगद थे। इससे पहले की  निर्मला कुछ समझ में आता, आरोपी गली के रास्ते से दूर निकल चुका था। वारदात के बाद मौके पर आसपास वालों की भीड़ जमा हो गई। वहीं, सूचना पाकर मलोया थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए मोटरसाइकिल पर सवार युवक के हुलिए का मैसेज फ्लैश करवाया लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आया।
विज्ञापन


शुक्रवार को दो बुजुर्ग महिलाओं से हुई थी स्नैचिंग
अभी दो दिन पहले ही सेक्टर-22 और सेक्टर-35 में आधे घंटे के भीतर बाइक सवार दो युवकों ने दो बुजुर्ग महिलाओं से सोने की चेन  स्नैचिंग कर फरार हो गए थे। वहीं, इस साल स्नैचिंग के 43 केस दर्ज हो चुके है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed