फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjabi singer arrested with drugs in ludhiana

पुलिस को देखकर भागने लगे, तलाशी ली तो ऐसी चीज मिली देखकर सभी हैरान

Sat, 17 Feb 2018 07:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Sat, 17 Feb 2018 07:43 PM IST
विज्ञापन
punjabi singer arrested with drugs in ludhiana
ड्रग स्मगलिंग
दो युवक बाइक पर थे, पुलिस को देखकर भागने लगे। लेकिन पुलिस ने दबोच कर तलाशी ली तो उनसे बड़ी ही चौंकाने वाली चीज मिली। साथ ही खुलासा हुआ कि दोनों युवकों में से एक पंजाबी सिंगर है। दरअसल, पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाकर पंजाब व आसपास के राज्यों में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को स्पेशल टास्क फोर्स की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लुधियाना पुलिस ने आरोपियों को मत्तेवाड़ा के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने डेढ़ किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों से 32 बोर की रिवाल्वर और पांच कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने आरोपी अमृतसर के गांव मावा निवासी सुरजीत सिंह उर्फ कालू (35) और अमृतसर के गांव जज्जा निवासी गुरजंट सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत थाना मेहरबान में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 23 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन


एसटीएफ के एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि पुलिस पार्टी ने मत्तेवाड़ा के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी अपनी कार पर सवार होकर गुजर रहे थे तो पुलिस पार्टी ने उन्हें रुकने का इशारा किया। आरोपियों ने गाड़ी घुमा ली। पुलिस ने आरोपियों का पीछा कर उन्हें काबू कर लिया। तलाशी में  हेरोइन बरामद हुई।  एआईजी मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी खेतीबाड़ी करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी फिरोजपुर बार्डर के रास्ते पाकिस्तान से हेरोइन की खेप मंगवाते। पूछताछ में यह भी पता चला कि आरोपी गुरजंट सिंह के भाई निर्मल सिंह उर्फ निम्मा सरपंच व अन्य साथियों के साथ मिल पाकिस्तान के तस्करों से हेरोइन मंगवाते थे। इसके अलावा आरोपियों के अफगानिस्तान, कनाडा और दुबई के तस्करों से भी संबंध थे।

वाट्सअप कॉल के जरिए करते थे तस्करों से संपर्क
पूछताछ में पता चला कि आरोपियों के विदेशों में भी संपर्क है। आरोपियों के कब्जे से बरामद किए फोन में इटली का सिम भी है। आरोपी वाट्सअप काल के जरिये विदेशों में संपर्क करते थे। आरोपी गुरजंट सिंह पंजाबी गाने भी गाता है। साथ ही हथियार रखने का भी शौकीन है।


आरोपी गुरजंट के पास से ही पुलिस के रिवाल्वर के साथ पांच कारतूस मिले है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरजंट के पास हथियार ओर भी हो सकते है। जिसकी जांच चल रही है कि वह हथियार कहां से और किस व्यक्ति से लाया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed