{"_id":"5f341708b641ec21b8421020","slug":"punjab-news-in-hindi-five-drug-smugglers-arrested-in-amritsar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: अमृतसर में पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, साढे 22 लाख की ड्रग मनी बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंजाब: अमृतसर में पांच नशा तस्कर गिरफ्तार, साढे 22 लाख की ड्रग मनी बरामद
Wed, 12 Aug 2020 09:52 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Aug 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
वेरका पुलिस ने जम्मू नशा खरीदने जा रहे पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से साढे 22 लाख की ड्रग मनी, ट्रक और चोरी की कई कारें बरामद की हैं। पुलिस ने सभी को अदालत में पेश कर 14 अगस्त तक का रिमांड लिया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार नशा तस्करों में धरमिंदर सिंह, शमिंदर सिंह, परमजीत सिंह, जगदीप सिंह व कर्मजीत सिंह शामिल है। पांचों ने कई वर्षों से एक गिरोह बनाया है। इस गिरोह का सरगना धरमिंदर सिंह है। एसएचओ निशान सिंह ने बताया कि उन्हें 10 अगस्त को एक गुप्त जानकारी मिली थी कि तस्करों का एक गिरोह जम्मू-कश्मीर नशीले पदार्थ खरीदने जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस ने वेरका चौक के नजदीक बुधवार को नाका लगा कर पांचों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। ये पांचों ट्रक में बैठे थे। ड्रग मनी भी इन्होंने ट्रक में ही छिपाई थी। पूछताछ में इन्होंने बताया कि इस राशि से वह नशा खरीदने जा रहे थे। रिमांड के दौरान पुलिस उन लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं, जहां से ये ड्रग्स खरीदते थे।
विज्ञापन