फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five killed in separate road accidents in Punjab

हादसों में पांच की मौत: पटियाला और फिरोजपुर में चार लोगों की गई जान, लुधियाना में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

Tue, 25 Apr 2023 07:26 PM IST
ajay kumar अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/फिरोजपुर/लुधियाना (पंजाब)
अमर उजाला/संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला/फिरोजपुर/लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 25 Apr 2023 07:26 PM IST
सार

पंजाब में अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों ने जान गंवाई है। पटियाला और फिरोजपुर में दो-दो लोगों की मौत हुई है। वहीं लुधियाना में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान गई है। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Five killed in separate road accidents in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पटियाला में सरहंदी गेट के नजदीक पीआरटीसी बस ने एक्टिवा सवार रिटायर टीचर को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक आशा चोपड़ा (60) निवासी फैक्टरी एरिया दोपहर को किसी काम से एक्टिवा पर सवार होकर सरहंदी गेट के नजदीक पीआरटीसी वर्कशाप के पास से गुजर रही थीं। इसी बीच एक तेज रफ्तार पीआरटीसी बस ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। इससे वह नीचे गिर गईं और बस के टायरों के नीचे आकर कुचली गईं। वारदात के बाद आरोपी बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। उसके खिलाफ थाना लाहौरी गेट में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


कार की चपेट में आकर कॉलेज छात्रा की मौत
इसके अलावा राजपुरा रोड पर सड़क हादसे में एक्टिवा सवार कॉलेज छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की पहचान हरमनप्रीत कौर के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक्टिवा पर सवार होकर राजपुरा रोड से गुजर रही थी। इसी बीच तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन


फिरोजपुर: सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
फिरोजपुर के मक्खू और गुरुहरसहाए में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जगदीप सिंह निवासी मिशन बस्ती मक्खू ने पुलिस को बताया कि उनके पिता जोगराज सिंह (66) स्कूटी पर मक्खू से अपने घर मिशन बस्ती लौट रहे थे। वह जैसे ही राधा स्वामी डेरे के नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्हें बठिंडा रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। थाना मक्खू पुलिस ने आरोपी चालक सुखजिंदर सिंह निवासी पट्टी जिला तरनतारन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह, हरजिंदर सिंह निवासी लक्खोके बहराम ने पुलिस को बताया कि उनके पिता हरभजन सिंह बाइक पर सोहनगढ़ रत्ते वाला की तरफ जा रहे थे। जब बस्ती डेरियां वाली के नजदीक पहुंचे तो आगे एक ट्राला खड़ा था। जैसे ही हरभजन ट्राले को क्रास करने लगा कि चालक ने ट्राला चला दिया। उनकी बाइक ट्राले से टकरा गई और वे गिर गए। हादसे में हरभजन की मौके पर ही मौत हो गई। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


लुधियाना: हिसार एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत
लुधियाना के शहीद भगत सिंह नगर इलाके में बीती रात पटरी पार करते समय हिसार एक्सप्रेस के नीचे आने से 20 वर्षीय नौजवान की मौत हो गई। जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच और मृतक की शिनाख्त का प्रयास शुरू कर दिया है। जीआरपी के जांच अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि यह हादसा धूरी लाइन के किलोमीटर नंबर 6/11-13 के पास हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed