फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab news Father killed his son in Firozpur of Punjab

खौफनाक: पिता ने पहले बेटे का हाथ काटा फिर मौत के घाट उतारा, बस इस हरकत पर की खौफनाक वारदात

Thu, 10 Aug 2023 06:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद/फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 06:55 PM IST
सार

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था। मुंशा सिंह ने शराब का ठेका लिया है। उसका बेटा शराब मांगता था। मगर मुंशा सिंह उसे शराब नहीं देता था। यही लड़ाई का मुख्य कारण है।

विज्ञापन
Punjab news Father killed his son in Firozpur of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के फिरोजपुर जिले के गांव ढाणी कोटू फगियां में एक पिता ने अपने बेटे की फावड़ा (कस्सी) से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि बेटा नशेड़ी था। वह परिवार वालों से झगड़ा करता था। नशेड़ी बेटे की इन हरकतों से पिता बाज आ चुका था। बुधवार को रात करीब 12 बजे पिता ने बेटे पर कस्सी से हमला कर दिया। पहले उसका हाथ काटा फिर मौत के घाट उतार दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ढाणी कोटू फगियां के रहने वाले मुंशा सिंह ने अपने बेटे नरिंदर सिंह की हत्या की है। वारदात को बुधवार की रात 12 बजे अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में नरिंदर सिंह अपनी भांजी और मां पर हमला कर रहा था। इसके बाद पिता ने उसे छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान उसने पिता पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन


गुस्से में पिता ने भी कस्सी से बेटे पर हमला किया। इससे उसकी बाजू कट गई। कटी हुई बाजू अभी तक बरामद नहीं हो पाई है। वहीं, मौके पर पहुंची थाना सिटी की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नशे को लेकर अक्सर ही घर में लड़ाई झगड़ा होता था। बुधवार रात को भी नशे में झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसएचओ अंग्रेज सिंह ने बताया कि मुंशा सिंह ने अपने नशेड़ी बेटे नरिंदर सिंह का कत्ल कर दिया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बुधवार रात को पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ था। मुंशा सिंह ने शराब का ठेका लिया है। उसका बेटा शराब मांगता था। मगर मुंशा सिंह उसे शराब नहीं देता था। यही लड़ाई का मुख्य कारण है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed