फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab job fraud with four boys

नौकरी दिलाने के नाम पर 4 युवकों से ठग लिए लाखों, फ्रॉड का तरीका देखिए

Tue, 27 Jun 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट(पंजाब) Updated Tue, 27 Jun 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
punjab job fraud with four boys
fraud for employment
नौकरी दिलाने के नाम पर चार युवकों से लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। फ्रॉड करने का तरीका भी ऐसा कि पुलिस चौंक गई। मामला पंजाब के फरीदकोट का है। चार बेरोजगार युवकों को फर्जी ढंग से सिविल अस्पताल में बतौर हेल्पर रखने के नाम पर 60-60 हजार रुपये की जमानती रकम ले ली गई।
विज्ञापन


नौकरी दिलाने के दावे के साथ चार माह तक युवकों की हाजिरी भी लगाई गई। मामने में पुलिस ने तीन व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में गांव मचाकी कलां निवासी सतपाल सिंह भंगू, गांव मंडलावा निवासी बेअंत सिंह व स्थानीय जर्मन कालोनी निवासी रूपिंदर सिंह उर्फ सोनू शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित गांव ढिलवां खुर्द निवासी गुरवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, गांव झोक सरकारी निवासी लवप्रीत सिंह और मचाकी कलां निवासी गुरलाभ सिंह ने एसएसपी से मामले की लिखित शिकायत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार महीने तक हाजिरी लगवाते रहे और भेज देते

punjab job fraud with four boys
‌fraud
शिकायत के अनुसार उनके जान पहचान के सतपाल सिंह भंगू ने उन्हें झांसा देते हुए बताया था कि उसका मौसा गांव मंडवाला निवासी बेअंत सिंह सरकारी अस्पतालों में नौ हजार रुपये प्रति माह वेतन वाली हेल्पर की नौकरी दिलाता है।

नौकरी पर लगने की इच्छा जताने पर आरोपी ने उन्हें तलवंडी चौक स्थित डॉ.सुखदेव सिंह के दफ्तर में बुलाया और सितंबर 2016 में उनसे 60-60 हजार रुपये की रकम बतौर जमानत जमा करवा ली। इसके बाद आरोपियों ने इन्हें सिविल अस्पताल में बुलाना शुरू कर दिया।

वहां पर बलजिंदर सिंह चंदबाजा नामक व्यक्ति उनकी हाजिरी लगाकर उन्हें यह कहकर वापस भेज देता था कि जल्द ही उन्हें काम पर लगा दिया जाएगा। हाजिरी लगाने का सिलसिला चार महीने तक चलता रहा और जब युवकों ने अपना वेतन मांगना शुरू किया तो आरोपी सिविल अस्पताल में आना ही बंद हो गए।

काफी समय से ठगी का काम कर रहा था आरोपी

punjab job fraud with four boys
fraud
डीएसपी ने पड़ताल के दौरान पाया कि यह आरोपी पिछले लंबे समय से ही युवकों को बाबा फरीद यूनिवर्सिटी, गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल अस्पताल में सुरक्षा गार्ड व हेल्पर की नौकरी दिलाने  के नाम पर ठगी करने का काम कर रहे है और इन्होंने चारों युवकों को फर्जी नौकरी देकर जमानती रकम के नाम पर 2.40 लाख रुपये की ठगी की है।

हालांकि शिकायतकर्ता युवकों ने इस मामले में आरोपी बेअंत सिंह के बेटे व पंजाब पुलिस कर्मी बलजिंदर सिंह की भी शमूलियत के आरोप लगाए थे, लेकिन पड़ताल में उसकी कोई भूमिका सामने नहीं आई जबकि एक आरोपी रूपिंदर का नाम शिकायत में शामिल नहीं था और पड़ताल में उसकी समूलियत के तथ्य मिलने पर पुलिस ने उसे नामजद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed