फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: Hindu leader Sanjeev Ghanauli received threats, call from foreign number

पंजाब: हिंदू नेता संजीव घनौली को मिली धमकी, विदेशी नंबर से फोन पर कहा-अब तुम और शिवसेना नेता निशाने पर

Wed, 09 Nov 2022 12:14 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 09 Nov 2022 12:14 AM IST
सार

रूपनगर पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाते हुए नेता को बुलेट प्रूफ जैकेट प्रदान की है। संजीव के पिता की भी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
Punjab: Hindu leader Sanjeev Ghanauli received threats, call from foreign number
हिंदू नेता संजीव घनौली को मिली धमकी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अमृतसर में हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोली मारकर हत्या की सनसनीखेज वारदात के बाद अब एक और हिंदू नेता को धमकी मिली है। शिवसेना पंजाब के प्रधान संजीव घनौली को मंगलवार जान से मारने की धमकी मिली है। किसी ने उन्हें विदेशी नंबर से कॉल कर जान से मारने की धमकी दी है। घनौली इसकी सूचना डीजीपी को दे चुके हैं।

विज्ञापन


वहीं, रूपनगर पुलिस प्रशासन द्वारा संजीव घनौली की सुरक्षा बढ़ाते हुए उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है। संजीव घनौली ने बताया कि हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं। विदेशों में बैठे कट्टरपंथी सोच वाले लोगों ने हिंदुत्व विचारधारा की बात करने वालों को अगला निशाना बनाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


संजीव घनौली ने बताया कि विदेशी नंबर (+1-778-924-4704) से व्हाट्सएप पर उन्हें कई फोन आए। पहले तो वे इसे नजर अंदाज करते रहे, लेकिन जब उन्होंने एक कॉल सुनी तो फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा, ‘अमृतसर में सुधीर सूरी की तरह तुझे और तेरी संस्था से जुड़े शिवसेना के नेताओं अमित अरोड़ा और सचिन घनौली को भी मार दिया जाएगा।’
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी देने वाले ने कहा कि वह पाकिस्तान से बोल रहा है। खास यह है कि कॉलर ने उनसे पहले जय श्रीराम बोल कर बातचीत की शुरुआत की। फिर धमकियां देकर कहा कि इस काम के लिए करीब 200 लोग लगे हैं, जो सुधीर सूरी जैसा कांड करेंगे। कॉलर ने कहा कि सचिन घनौली और अमित अरोड़ा भी अगला निशाना बन सकते हैं। संजीव घनौली ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घनौली पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है।


साथ ही उन्होंने डीजीपी पंजाब से भी जल्द मुलाकात की बात कही। डीएसपी रूपनगर अजय कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नेता को पुलिस की ओर से बुलेट प्रूफ जैकेट दी गई है। गौर हो कि संजीव घनौली के पिता की भी आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। तब से ही संजीव आतंकियों का विरोध करते रहे हैं। अब संजीव भी आतंकियों और गैंगस्टरों के निशाने पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed