फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Crime News : Son murdered his mother in Punjab

पंजाब : कपूरथला में बेटे ने कस्सी से मां को काट डाला, मामूली बात बनी हत्या की वजह

Fri, 04 Dec 2020 10:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Dec 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
Punjab Crime News : Son murdered his mother in Punjab
सांकेतिक तस्वीर।

पंजाब के कपूरथला में एक बेटे ने कस्सी से अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है। मामला गांव खीरांवाली के डेरा जहांगीरपुर का है। शुक्रवार की शाम बेटे ने कस्सी से हमलाकर मां की हत्या कर दी और फरार हो गया। थाना फतूढींगा पुलिस ने आरोपी बेटे के खिलाफ केस दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


एसएचओ हरजीत सिंह ने बताया कि मनजीत सिंह निवासी जहांगीरपुर अमृतसर के किसी डेरे में रहता है। उसकी माता मनिंदर कौर बेटे मनजीत के घर से बाहर रहने के कारण परेशान रहती थी और इस बारे में मलेशिया में रह रहे दूसरे बेटे को बताती थी। इसका मनजीत सिंह को पता चला तो वह शुक्रवार की देर शाम को घर आया और इसी बात को लेकर अपनी मां से झगड़ने लगा।
विज्ञापन



उसने अपनी माता को काफी बुरा-भला कहा फिर एकदम गुस्से में आकर उसने पास में पड़ी कस्सी से हमलाकर मां मनिंदर कौर (55) को मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गया। मनजीत सिंह के छोटे भाई ने बताया कि 26 वर्ष पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। वह पांच भाई-बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोन बहनों की शादी हो चुकी है और वहीं तीनों भाई अभी अविवाहित हैं। एक भाई मलेशिया में रह रहा है। उसका एक भाई मनजीत काफी अर्से से अमृतसर के किसी डेरे में रह रहा है। इससे उसकी माता परेशान रहती थी। जब माता ने उसे वहां जाने से रोका तो उसने गुस्से में आकर कस्सी मारकर हत्या कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed